UP board : तीन निरुद्ध बंधिया ने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

UP board : तीन निरुद्ध बंधिया ने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण

UP board: जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरुद्ध 03 बंदियों ने जिन्होंने अपनी मेहनत व लगन से शनिवार को जारी यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम-24 में 10 वीं व 12वीं की परीक्षा उच्च प्राप्तांको के साथ उत्तीर्ण की है।

जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरुद्ध 03 बंदीगण द्वारा कारागार के माध्यम से यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग किया था।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसमे 01 परीक्षार्थी हाईस्कूल की परीक्षा में व 02 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनका परीक्षा केंद्र जिला कारागार बांदा में बनाया गया था।

परीक्षा हेतु संबंधित न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर तीनों बंदियों को जिला कारागार बांदा स्थानांतरित किया गया था, परीक्षा उपरांत उक्त बंदी वापस जिला कारागार प्रतापगढ़ में दाखिल हो चुके हैं।

जारी परीक्षा परिणाम में (1) विचाराधीन बंदी कुंदन रजक पुत्र लल्लन रजक निवासी भदाफरपुर, थाना कोहडौर (धारा 307,354 आईपीसी व पोक्सो एक्ट) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 72 प्रतिशत अंको के साथ (2) विचाराधीन बंदी

अभिषेक पुत्र अखिलेश कुमार निवासी धनीपुर थाना कोतवाली नगर (धारा 376, 506 आईपीसी व पोक्सो एक्ट) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ तथा (3) सिध्दोष बंदी अमनप्रीत पुत्र गौरीशंकर निवासी सरसीखाम थाना कंधई (आजीवन कारावास) ने हाईस्कूल परीक्षा 70 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की।

परीक्षा परिणाम सुनकर उक्त बंदियों एवं साथी बंदियों में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इनकी इस उपलब्धि पर जेल अधीक्षक ऋ षभ द्विवेदी, जेलर अजय कुमार सिंह ने तीनों बंदियों को पुष्पमाला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप सामान्य ज्ञान की पुस्तक व पेन भेंट किया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related