tube well: ट्यूबवेल के कुएं में काम करने उतरे दो मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

tube well: ट्यूबवेल के कुएं में काम करने उतरे दो मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत

tube well: यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ट्यूबवेल के कुएं में काम करने उतरे दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

सूचना पर पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू करके दोनों मजदूरों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

सिकंदराबाद-खुर्जा रोड स्थित एक निजी ट्यूबवेल पर मजदूर महेश (38 वर्ष) निवासी गांव पिलखनवाली और चंद्रपाल (42 वर्ष) निवासी सिकंदराबाद देहात के माजरा गफूरगढ़ी मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 काम कर रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

बताया जाता है कि जब उन्होंने ट्यूबवेल चलाया तो पानी नहीं आया। इसके बाद दोनों बारी-बारी से ट्यूबवेल के कुएं में उतर गए और जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।

टीम ने महेश और चंद्रपाल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों मजदूरों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, पहुंचे डीएम

डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह ने सिकंदराबाद पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है।

दोनों मृतक मजदूरों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने मजदूरों के परिजनों से भी वार्ता कर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जायेगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...