transfers: यूपी में पांच डीएम और दो सीडीओ समेत 14 आईएएस अफसरों के तबादले
transfers: यूपी सरकार ने सोमवार को गौतमबुद्धनगर, जौनपुर, बलिया,
शामली व सुल्तानपुर के डीएम और महाराजगंज व प्रयागराज के
मुख्य विकास अधिकारियों समेत 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं।
अनुज कुमार झा निदेशक पंचायती राज एवं मिशन निदेशक
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से डीएम जौनपुर, मनीष वर्मा डीएम जौनपुर से
डीएम गौतमबुद्धनगर, रविंद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव आबकारी से डीएम बलिया,
रविंद्र सिंह एसीओ यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर से
डीएम शामली और जसजीत कौर डीएम शामली से डीएम सुल्तानपुर बनाई गई हैं।
नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक
विकास विभाग और आईटी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग बनाए गए हैं।
अजय चौहान को प्रमुख सचिव लोक निर्माण का पूरा दायित्व दे दिया गया है।
पदोन्नति पाने के बाद वह प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग द्वितीय का काम देख रहे थे
प्रमोद कुमार उपाध्याय अपर महानिरीक्षक निबंधक और विशेष सचिव स्टांप एवं
पंजीयन विभाग से निदेशक पंचायती राज विभाग, सुहास एलवाई डीएम गौतमबुद्धनगर से
सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, महानिदेशक
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाए गए हैं।
सौम्या अग्रवाल डीएम बलिया से प्रभारी आयुक्त बरेली मंडल,
रवीश गुप्ता डीएम सुल्तानपुर से अपर महानिरीक्षक निबंधक स्टांप बनाए गए हैं।
संतोष कुमार विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से सीडीओ
महाराजगंज व अक्षत वर्मा सीडीओ सीतापुर से सीडीओ प्रयागराज बनाए गए हैं।
प्रणय सिंह प्रतीक्षारत से अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना,
राजेश कुमार स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव, अपर निदेशक प्रशासन राजस्व व विशिष्ट
अभिसूचना निदेशालय, परियोजना निदेशक एडस कंट्रोल सोसायटी लखनऊ से प्रभारी आयुक्त एवं
प्रभारी निदेशक उद्योग, प्रबंध निदेशक उप्र राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंलि,
स्टेट यार्न, सहकारी कताई मिल्स संघ लि. व प्रभारी
आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के पद पर किया गया है।
अरविंद कुमार समेत चार आईएएस आज होंगे सेवानिवृत्त
राजेंद्र कुमार तिवारी आयुक्त राज्य सड़क परिवहन निगम,
अरविंद कुमार औद्योगिक विकास आयुक्त व अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास विभाग,
आराधना शुक्ला अपर मुख्य सचिव आयुष और शकुंतला गौतम श्रमायुक्त के पद से मंगलवार को
सेवानिवृत्त हो रही हैं। इन अधिकारियों के स्थान पर शाम को ही तैनाती होने की संभावना जताई
जा रही है। बताया जा रहा है कि उच्च स्तर पर इसको लेकर सहमति बन गई है।
