train accident:  गोंडा में रेल हादसा! डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू जारी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

train accident:  गोंडा में रेल हादसा! डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू जारी

train accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार (18 जुलाई) को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया.

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए, जिसमें 4 लोगों की मौत की पुष्टि यूपी स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने की.

- Advertisement -
- Advertisement -

हालांकि घायलों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. मामले पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसे वाली जगह पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इस बात की जानकारी भारतीय रेलवे ने दी.

रेलवे ने बयान जारी करते हुए कहा कि चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के गोंडा के पास दोपहर करीब 2:35 बजे पटरी से उतरी.

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है.

अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.l

बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए. गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है.

कितने लोग घायल हैं, इसकी कोई जानकारी अभी नहीं आई है.

प्रशासन ने रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना किया है. एसी के चार कोच हादसे का शिकार बताये जा रहे हैं.

4 से 5 डिब्बे पटरी से उतरे

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने कहा, “रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है

और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं.

यह घटना दोपहर 2.37 बजे के आसपास हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 4-5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं.”

https://t.co/SfJTfc01Wp

रेल दुर्घटना पर सीएम योगी ने अपने मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है.

साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश जारी कर दिए हैं.

सीएम के निर्देश के बाद आस-पास के जिलों के सभी अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंच कर राहत कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए.

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बारे में जानकारी दी गई है.

मुख्यमंत्री कार्यालय स्थिति पर नजर रख रहे हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...