tigress: बाघिन की मौत, खेत में मिला शव, वन विभाग के अफसरों में मची खलबली

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

tigress: बाघिन की मौत, खेत में मिला शव, वन विभाग के अफसरों में मची खलबली

tigress: दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी (महेशपुर) वन रेंज में सोमवार दोपहर को एक बाघिन का शव खेत में मिला है। बाघिन की मौत होने की जानकारी मिलने पर वन महकमे में हड़कंप मच गया। बहरहाल, वन विभाग ने बाघिन के सभी अंग सुरक्षित होने का दावा किया है।

डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि मोहम्मदी वनरेंज की देवीपुर बीट में बाघिन का शव मिला है। बाघिन के सभी अंग सुरक्षित है। बाघिन की मौत किस वजह से हुई है।इसका पता पोस्टमार्टम से चलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

tigress की उम्र भी तभी बतायी जा सकती है, जब पोस्टमार्टम हो जाये। फिलहाल बाघिन वयस्क प्रतीत हो रही है। इससे पहले भी मोहम्मदी वनरेंज में ही कुछ साल पहले बाघ की भी मौत हुई थी।

साल की शुरुआत में भी बाघ का मिला था शव

नए साल की शुरुआत में ही खीरी में बाघ का शव मिलने की खबर आई थी। इसके बाद वन विभाग के अफसरों में खलबली मच गई थी। बाघ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ डीएफओ भी मौके पर पहुंचे थे।

इससे पहले दुधवा टाइगर रिजर्व में पिछले साल हुई बाघ की मौत का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था। वन मंत्री ने जिले में आकर जांच की थी। वन विभाग की टीम गस्त करने गोला वन रेंज की सिकंदरपुर बीट में पहुंची थी।

यहां बरौछा नाले में बाघ का शव देखने से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में सूचना डीएफओ को दी गई थी।

बाघ के शव को नाले से बाहर निकाला गया था। हालांकि बाघ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले थे, सभी अंग सुरक्षित थे। नए साल की शुरुआत में ही बाघ की मौत से वन्यजीव प्रेमी भी आहत हुए थे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi 

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: CM Yogi जनता दर्शन...

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Nepali liquor: 450 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ...

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90% तक मिलेगा अनुदान

Sheep farming: भेड़ पालन योजना 2026-27: आवेदन शुरू, 90%...