tiger terror: इस जिले के कई गावों में फैली बाघ की दहशत, दौड़-दौड़ कर हमले में चार गंभीर रूप से किए घायल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

tiger terror: इस जिले के कई गावों में फैली बाघ की दहशत, दौड़-दौड़ कर हमले में चार गंभीर रूप से किए घायल

tiger terror: लखीमपुर के कतर्निया, बेलरायां और धौरहरा रेंज के अंतर्गत आने वाले मंझरा पूरब इलाके में एक बार फिर

से बाघ ने दहशत फैला दी है। शनिवार दोपहर जिस तरह से बाघ ने लोगों पर दौड़-दौड़ के हमले किये और बुरी तरह से

- Advertisement -
- Advertisement -

चार लोगों को जख्मी (tiger terror) कर दिया, उससे ग्रामीणों में फिर से डर का माहौल हो गया है।

खैरटिया से लेकर मंझरा पूरब और अब राम नगर और प्रेम नगर में बाघ की आमद से लोग खुद को असुरक्षित समझ रहे

हैं। इस इलाके में पिछले साल दो बाघों को वन विभाग ने पिंजड़े में

कैद किया था। इस साल भी यह कवायद हुई। पर वन विभाग नाकाम रहा।

रामअवध और बाघ में कुछ देर तक चलती रही गुत्थम गुत्था गांव प्रेम नगर में शनिवार को बाघ के हमले में गंभीर रुप से

घायल हुए राम अवध ने दो तीन मिनट तक बाघ से जमकर संघर्ष किया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए

बाघ को खदेड़ दिया। यहां से झुलझुलाए बाघ ने पास के ही खेत में काम कर रहे महबूब आलम पर हमला कर उसे घायल

कर दिया। यहां भी शोर मचाने पर बाघ पड़ोसी गांव रामनगर की ओर चला गया।

यहां खेतों में काम कर रहे मक्खन सिंह व जोधन सिंह पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया है।

मंझरा पूरब इलाके में दो दो जगह बाघ के हमले की घटनाएं होने के बाद भी वन विभाग का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं

पहुंचा जिससे लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। मौके पर न पहुंचने की वजह सीमा विवाद बताया जा रहा है।

जहां पर घटना हुई वह क्षेत्र धौरहरा और बेलरायां रेंज की सीमा है। दो वन क्षेत्र के सीमा विवाद में विभाग का कोई भी

जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के ना पहुंचने से ग्रामीणों में काफी रोष है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...