Tiger: बाघ की दहशत, खेत में काम कर किसान को उठा ले गया बाघ, सिर धड़ से किया अलग, खेत में मिला अधखाया शव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tiger: बाघ की दहशत, खेत में काम कर किसान को उठा ले गया बाघ, सिर धड़ से किया अलग, खेत में मिला अधखाया शव

Tiger: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक बार फिर बाघ की दहशत बरकरार हो गई है। बाघ लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

खेत पर गए एक किसान को बाघ उठा ले गया। बाघ ने किसान पर हमला करते हुए उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

रात को उसकी अधखाई लाश खेत से बरामद की गई। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुटी हैं।

घटना दो दिन पुरानी है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गांव इमलिया निवासी 40 वर्षीय अंबरीश कुमार मंगलवार दोपहर बाद को

अपने खेत में गन्ने की पत्ती बांधने गया था। जब अंबरीश देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई।

अधखाया शव पड़ा मिला शव

मंगलवार की रात जब गांव के लोग और परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां अंबरीश का अधखाया शव पड़ा मिला।

सिर धड़ से अलग था। उसके शरीर का काफी मांस बाघ खा गया था। सूचना पर हैदराबाद थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

हैदराबाद एसओ दीपक तिवारी ने बताया कि बाघ के हमले से युवक की जान गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।

उधर, दक्षिण खीरी के डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि बाघ के हमले से किसान की मौत की सूचना मिली है, टीम को मौके पर भेजा गया है।

वन मंत्री ने अफसरों को दिए बाघ को पकड़ने के निर्देश

खीरी में बाघ के लगातार हो रहे हमलों पर शासन भी गंभीर है। इंसानों पर बाघ के हमले को देखते हुए

बुधवार की शाम को वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार लखीमपुर के गोला पहुंचे और अफसरों के साथ मीटिंग की।

मंत्री ने मीटिंग में अफसरों को बाघ पकड़ने के निर्देश दिए। वन मंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया

कि सिर्फ निगरानी से काम नहीं चलेगा बल्कि जान लेने वाले बाघ को पकड़ा जाए

महेशपुर वन रेंज के अजान इमलिया में मंगलवार रात बाघ ने हमला कर एक किसान को मौत के घाट उतार दिया था।

इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहुंचे वन राज्यमंत्री अरुण कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई है।

किसानों से अनुरोध किया जाएगा

गोला के महेशपुर वन रेंज में बाघ या तेंदुए की चहलकदमी वाली जगह पर पिंजरे, ड्रोन और थर्मल कैमरे लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।

चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह जंगल के पास वाले गन्ने की फसल को पहले पर्ची देकर कटवाएं।

साथ ही, किसानों से अनुरोध किया जाएगा कि वह गन्ने के खेत में फसल के बीच में एक से दो मीटर का रास्ता छोड़ दें और सतर्कता बरतें।

वन मंत्री ने बताया कि गोला महेशपुर वन रेंज के नजदीक आबादी वाले गांवों में फेंसिंग कराई जाएगी

और गोला वन रेंज मे बाघ मित्र की तैनाती की जाएगी। डीएफओ नॉर्थ संजय बिस्वाल ने बताया कि

गोला और महेशपुर वन रेंज में लगभग 10-11 जगहों पर बाघ और तेंदुए की मौजूदगी लग रही है।

बाघ के हमले में मौत के बाद हंगामा, आक्रोश

इमलिया गांव में मंगलवार की रात बाघ के हमले से किसान की मौत पर लोगों में गम और गुस्सा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोग मंत्री का इंतजार कर रहे थे,

पर शाम तक वह नहीं पहुंचे। उधर वन विभाग ने आनन फानन में बाघ को पकड़ने के दो पिंजरे और लोकेशन ट्रेस करने के लिये चार कैमरे लगवा दिए हैं।

आए दिन हो रही बाघ की घटनाओं ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों के गुस्से की खबर जब डीएफओ संजय विश्वाल को लगी

तो बुधवार की दोपहर मौका मुआयना करने के घटना स्थल इमलिया गांव पहुंच गए।

ग्रामीण गुस्से में थे उनका कहना था कि बाघ आये दिन जंगल से निकल कर खेतो में आ जाते है। बाघ आये दिन घटना को अंजाम दे रहे है।

किसान अपने खेतो में भी सुरक्षित नही है। डीएफओ संजय विश्वाल ने लोगो को समझाया और कहा कि बाघ को पकड़ने के लिये घटना स्थल के पास दो

पिंजरे और लोकेशन ट्रेस करने के लिये चार कैमरे लगवा दिये जा रहे है। तब जाकर ग्रामीण कुछ शान्त हुए।

एक दिन पहले ही रोड क्रॉस करते दिखा था बाघ

खीरी जिले के मैलानी व गोला वनरेंज की जटपुरा व गोला पश्चिमी बीट में सोवमार को एक बाघ को रोड क्रॉस करते हुए लोगों ने देखा गया था।

बाघ कुकरा रोड पर चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था

कि उक्त बाघ रोड के किनारे काफी देर से झाड़ियां में बैठा दिखाई दे रहा था। कुछ समय बाद बाघ उठकर रोड पर आ गया।

रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। बस में बैठे हुए एक सवारी ने उक्त बाघ का फोटो खींच लिया जो काफी वायरल हो रहा है।

इस क्षेत्र में कई बाघ का जमावड़ा बना हुआ है। जहां यह बाघ दिखाई दिया है

वहीं से 500 मीटर की दूरी पर अभी 20 दिन पूर्व एक बालिका जानकी को अपना निवाला बना चुका है।

जबकि वनविभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था कर रखी है। दिन दिहाड़े ऐसे बाघ को घूमते देखकर आमजन भयभीत नजर आ रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related