Tiger: सड़क पर टहलता दिखा बाघ, गांव में गैंडे की आहट, फैली दहशत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Tiger: सड़क पर टहलता दिखा बाघ, गांव में गैंडे की आहट, फैली दहशत

Tiger: बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से होकर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार की रात

वनराज चहलकदमी करते दिखे। वनराज की दहाड़ से खौफजदा राहगीर वाहनों को रोककर

- Advertisement -
- Advertisement -

मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल रहे। मोतीपुर रेंज से लगे खड़िया गांव में गैंडा ने दस्तक देकर

ग्रामीणों को बेचैन किया। वन विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। समूह में ही घर से बाहर निकलने का सुझाव भी दिया है।

कतर्नियाघाट के हंसुलिया-गंगापुर के पास बीच सड़क पर वनराज पहुंच गए। वनराज को देखकर

सड़क के दोनों ओर वाहनों का आवागमन रुक गया। काफी देर तक वनराज सड़क पर टहलते रहे।

जंगल में जाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान कई लोगों ने वनराज की चहलकदमी को मोबाइल में

कैद कर लिया। मोतीपुर रेंज से ग्राम खड़िया में रात करीब साढ़े तीन बजे पूर्व प्रधान रघुपति यादव के दरवाजे पर

भारी-भरकम गैंडा पहुंच गया। आर्मी भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं की नजर गैंडा पर पड़ी।

राजवंशी, नागेन्द्र यादव, प्रमोद, मनोज व रामदयाल यादव ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर हांका लगाया।

इसके बाद गैंडा गांव से बाहर जंगल में निकल गया। आबादी के बीच गैंडा पहुंचने को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं।

बहराइच डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि बारिश से जंगल के कुछ हिस्से में अभी भी पानी भरा हुआ है।

कुछ दिनों से गैंडा का मूवमेंट हो रहा है। इस पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीण समूह में ही बाहर निकलें।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...