Suicide:घर के दुसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से लटकता मिला शिक्षिका का शव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Suicide:घर के दुसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से लटकता मिला शिक्षिका का शव

Suicide: संभल में इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से लटका मिला। कॉलेज से लौटने समय शिक्षिका बाजार गई। वापस आने के बाद उसने जान दे दी।

- Advertisement -
- Advertisement -

साथी शिक्षिका ने शव को देखकर मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन चंदौसी पहुंच गए हैं।

2021 में हुई थी तैनाती

बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ककरई गांव के शांतिस्वरूप की बेटी कुमारी रचना (32) चंदौसी के रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज में खेल शिक्षिका के पद पर तैनात थी। 2021 में उसकी तैनाती हुई थी।

रचना पहले गणेश कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। 2 महीने पहले ही उसने बिसौली गेट के राजीव कुमार शर्मा के मकान की दूसरी मंजिल पर किराए पर कमरा लिया।

इसी मकान में रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज की ही दूसरी शिक्षिका शारदा भी अपने परिवार के साथ रहती है।

साथी शिक्षिका छत पर गई तब सुसाइड का पता चला शिक्षिका शारदा ने बताया- गुरुवार को इंटर कॉलेज से हम दोनों साथ में घर लौट रहे थे।

अभी घर पहुंचने वाले थे तभी रचना बाजार जाने की बात कह कर चली गई। कुछ समय के बाद रचना भी वापस घर लौट आई।

जब मैं देर शाम छत से कपड़े लेने के लिए गई तो रचना को आवाज़ लगाई, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला।

थोड़ी देर के बाद फिर आवाज लगाई तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला तो पंखे से लटकता रचना का शव दिखा।

मैंने शोर मचाया तो मकान मालिक राजीव शर्मा की पत्नी प्रगति शर्मा दौड़कर वहां पहुंची। थोड़ी देर के बाद वहां आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सीओ चंदौसी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शिक्षिका रचना का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...