Sugarcane:DM ने किए यह सख्त आदेश इस जिले में नहीं खरीद सकेंगे अवैध रूप से गन्ना
Sugarcane: अवैध रूप से गन्ना खरीदने के खेल पर लगाम कसने के लिए
डीएम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शनिवार रात को गन्ना विभाग के
अधिकारियों ने दो ट्रैक्टर ट्राली से अवैध रूप से गन्ना ले जाते हुए पकड़ लिया था।
इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने के
मामले में प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। अब डीएम रविन्द्र कुमार के
निर्देश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
किसानों की मेहनत की कमाई को दलाल और मिल प्रबंधन मिलकर खा रहे थे।
यह भी पढ़ें : Sugarcane price:किसानों के लिए राहत,मिलों ने शुरू किया गन्ना मूल्य भुगतान
डीएम को इसकी शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने अवैध रूप से होने
वाली गन्ने की खरीद फरोख्त को रोकने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर
Sugarcane विकास समिति के सचिव गीतेंद्र कुशवाहा और उनकी टीम ने शनिवार रात करीब 11 बजे
लभारी पुलिस चौकी के पास छापामारी की थी, जहां गन्ना लदीं दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थीं।
इसमें एक ट्रैक्टर में करीब 125 क्विंटल गन्ना और दूसरे ट्रैक्टर पर सौ क्विंटल Sugarcane लदा हुआ था।
इस मामले में श्रवण कुमार, हरद्वारी लाल और प्रेम सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई थी।
इसके अलावा रामपुर के शाहबाद में स्थित राणा शुगर मिल के अध्यासी गुरुबख्श सिंह,
गन्ना महाप्रबंधक केपी सिंह, चीनी मिल कर्मी जीवेन्द्र सिंह को भी अवैध रूप से
गन्ने की खरीद करने के लिए दोषी माना गया था। अब डीएम के आदेश पर Sugarcane को मीरगंज
चीनी मिल को सौंप दिया गया है, जबकि डीएम के आदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम के
अंतर्गत कार्रवाई करने की धाराएं बढ़ाने का आदेश डीएम ने दिया है।