Style: Delhi जाकर पत्नी ने बदला लाइफ स्टाइल, जींस-टॉप पहनकर घूमने लगी पार्क,और फिर… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Style: Delhi जाकर पत्नी ने बदला लाइफ स्टाइल, जींस-टॉप पहनकर घूमने लगी पार्क,और फिर…

Style: पति-पत्नी के बीच सारे झगड़े दहेज के लिए नहीं होते। झगड़े के पीछे ऐसे-ऐसे कारण सामने आ रहे हैं जिसे देखकर पुलिस भी हैरान है।

एक मामले में जींस, टॉप और चश्मा पहनने पर घर में रार हुई। पुलिस पति-पत्नी को समझाने का प्रयास कर रही है। महिला ने साफ कह दिया है गांव में घूंघट करके रहती थी। दिल्ली में तो पसंद के कपड़े पहनूंगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

महिला का मायका एत्मादुद्दौला थाना क्षेत्र में है। 15 साल पहले देहात के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में शादी हुई। पति मजदूर है। दिल्ली में अपने भाई के साथ रहता है। पांच साल पहले वह पत्नी को अपने साथ दिल्ली ले गया।

दिल्ली में दूसरी महिलाओं के रहने का अंदाज देख उसकी पत्नी ने भी अपनी लाइफ स्टाइल बदल ली। शुरू में तो पति को यह अच्छा लगा। जब भार जेब पर पड़ा तो उसके होश उड़ गए।

उसने पत्नी के जींस, टॉप और चश्मा पहनने पर क्लेश शुरू कर दी। खर्चा देना बंद कर दिया। देवर घर का खर्चा उठाने लगा। मामला पुलिस तक आया।

दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को बुलाया गया। डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों पक्षों की कांउसलिंग की। बात नहीं बनी। पत्नी ने आरोप लगाया पति खर्चा नहीं देता।पति ने आरोप लगाया कि पत्नी फिजूल खर्चा करने लगी है।

उसकी हैसियत से महंगे कपड़े खरीदती है। सजकर पार्क में टहलने चली जाती है। वह इसका विरोध करता है तो झगड़ा करती है। काउंसलिंग में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

पत्नी खाती है सुपारी पुलिस छुड़ाएगी

परिवार परामर्श में बिखरे हुए परिवार बचाने का प्रयास होता है। दहेज उत्पीड़न के कई मामले तो ऐसे आते हैं जिनमें विवाद मामूली बातों पर होता है। एक मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद सुपारी खाने को लेकर हुआ।

पत्नी सुपारी खाती है पति इसका विरोध करता था। पति हरीपर्वत क्षेत्र का निवासी है। पत्नी ताजगंज क्षेत्र में रहती है। पहले वह दिनभर सुपारी खाती थी। पति ने विरोध किया तो मायके चली गई। छह माह से मायके में है।

कांउसलिंग हुई। पत्नी ने वादा किया कि अब सिर्फ दिन में एक बार सुपारी खाया करेगी। धीरे-धीरे उसे भी छोड़ देगी। पति साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया।

पति को खरीदना पड़ा 70 लाख का मकान

पत्नी को घर ले जाने के लिए पति को अपना मकान खरीदना पड़ा। पत्नी चार साल की बेटी और एक साल के बेटे को लेकर मायके चली गई थी।

पत्नी ने साफ कह दिया था कि घर तभी लौटेगी जब अपना घर खरीद लोगे। पति बैंक मैनेजर है। उसने दयालबाग क्षेत्र में मकान खरीद लिया है। पत्नी पति के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...