Student: विद्यालय में प्रेयर के दौरान 27 छात्र-छात्राएं अचानक हुए बेहोश,छात्र-छात्राओं पहुंचाया अस्पताल 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Student: विद्यालय में प्रेयर के दौरान 27 छात्र-छात्राएं अचानक हुए बेहोश,छात्र-छात्राओं पहुंचाया अस्पताल

Student: जनपद एटा के केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को प्रेयर के दौरान 27 छात्र-छात्राएं अचानक बेहोश हो गए।

स्कूल प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को ORS का घोल देकर अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम बच्चों की जांच कर रही है।

अस्पताल में पूछताछ में छात्रों ने बताया, कि आज उनको दो बार पीटी करवाई गई।

इसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ी है। छात्र-छात्राओं ने पंखा नहीं लगा होने की बात भी बताई है।

साथ ही यह भी कहा कि वो लोग पीटी के दौरान पानी मांग रहे थे लेकिन उनको पानी नहीं दिया गया।

भीषण गर्मी में प्रेयर के बाद पीटी, एक्सरसाइज और योगा बच्चों के बेहोश होने का पता चलते ही

डीएम प्रेम रंजन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की।

बच्चों ने बताया कि विद्यालय में रोज प्रेयर के बाद पीटी एक्सरसाइज और योगा कराया जाता है।

मंगलवार को दो बार पीटी कराई गई। गर्मी और उमस के कारण छात्र परेशान हो गए।

एक-एक करके बेहोश होकर गिरने लगे।घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

तुरंत सभी बेहोश Student को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि बच्चों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि गर्मी की वजह से बच्चे बेहोश हुए हैं।

प्रिंसिपल शारदा सरन ने कहा कि कुछ Student सही से पीटी नहीं कर पा रहे थे।

उनको दोबारा पीटी करवाई गई। कोई बच्चा बेहोश नहीं हुआ। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी।

हम लोग बच्चों को लेकर अस्पताल आए हैं। अब सब बच्चे ठीक हैं। Student को हैंड रोटेशन करवाया जाता है,

जिसकी वजह से उनका पढ़ाई में मन लगे। वही करवाया जा रहा था। तभी बच्चों को दिक्कत होने लगी।

गर्मी और उमस के बाद भी दो बार कराई पीटी

गर्मी और उमस के बाद भी दो बार कराई पीटी डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि

कुल 27 Student को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। गर्मी और उमस के बाद भी

दो बार पीटी कराने की वजह से यह स्थिति हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी सभी Student खतरे से बाहर हैं।

गर्मी और उमस के बावजूद दो बार पीटी कराई – Student

बेहोश हुई कक्षा 7 की छात्रा दिव्यांशी ने बताया कि गर्मी और उमस के बावजूद आज दो बार पीटी कराई गई।

इससे सभी धीरे-धीरे Student बेहोश होने लगे। एक अन्य छात्रा पलक ने बताया

कि पीटी के दौरान बेहोश होने के बाद उन्हें पानी भी नहीं दिया गया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related