storm: UP में दिखेगा तूफान, 18 जून से 3 दिन तक तेज हवा और बारिश के आसार… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

storm: UP में दिखेगा तूफान, 18 जून से 3 दिन तक तेज हवा और बारिश के आसार… 

storm:यह चक्रवातीय तूफान का ही असर है कि अब उत्तर प्रदेश की पछुवा हवा में थोड़ी नमी आनी

शुरू हो गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार दो

- Advertisement -
- Advertisement -

दिन बाद उत्तर प्रदेश के मौसम पर इस चक्रवातीय तूफान का असर पड़ना शुरू हो जाएगा।

गुजरात में सौराष्ट्र व कच्छ होते हुए यह पूर्वी राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा।

इसके असर के चलते उत्तर प्रदेश में 18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और फिर 19 जून को पूरे

उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी,

साथ ही बारिश भी होगी। इसके बाद 20 जून को भी बारिश के आसार हैं।

इसी बीच पूर्वी बिहार के रास्ते दक्षिणी-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश में दाखिल होने के लिए

भी स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। उन्होंने बताया कि समुद्री इलाके में मिल रही नमी से

चक्रवातीय तूफान का असर प्रचण्ड रहेगा। मगर जैसे ही यह कच्छ और राजस्थान की जमीनी

सतह पर आएगा। इसे नमी मिलना बंद हो जाएगी और

फिर यह यूपी पहुंचते-पहुंचते कमजोर पड़ने लगेगा।

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन के मौसम में हल्की सी तब्दीली

आयी। ग्रीष्म लहर का प्रकोप थोड़ा कम हुआ और दिन के तापमान में भी

एक से दो डिग्री की कमी आयी। गुरुवार को वाराणसी में सबसे

अधिक दिन का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसके अलावा कानपुर में 43.2, कुशीनगर में 43.5, प्रयागराज में 43.5 डिग्री सेल्सियस दिन

का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार दो दिन के बाद

प्रदेश का मौसम और बदलेगा, हवा में नमी आएगी और बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...