Startup:ऐसे उठाएं इस स्कीम का लाभ, UP सरकार इस योजना के तहत स्टार्ट अप को करती है फंड
startup: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के
लिए निधि आई आर नाम की योजना की शुरूआत की है। यह योजना उन इंजीनियरिंग छात्रों के लिए है
जो मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। इस योजना का उद्देश्य स्टार्ट अप (startup) के लिए नए आइडिया को बढ़ावा देना है।
इस योजना के तहत सरकार इंजीनियरिंग छात्रों को लोन देगी ताकि
छात्र खुद का स्टार्टअप (startup) शुरू कर अपने सपनों को उड़ान दे सके।
कोई भी छात्र जिसके पास कोई बेहतर आइडिया है वो अपना आइडिया संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकता
है जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि अच्छा आइडिया फंड की कमी से दबकर ना रह जाए।
सरकार योजना के तहत राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है।
चयनित छात्रों को प्रोजेक्ट के रूप में NIDHI अथॉरिटी के सामने अपने आइडिया साझा करना होता है।
आइडिया के अनुसार यूपी सरकार प्रोत्साहन राशि तय करती है।
इंजीनियरिंग कॉलेज के मेधावी छात्रों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
इस योजना के तहत सरकार सिर्फ उन्हीं आइडिया को एक साल की अवधि के लिए छात्र को मासिक आधार पर
20,000 से 30,000 रुपये की राशि प्रदान करती है जो सरकार को पसंद आते हैं।
