speech: सीएम योगी को विधानसभा में क्यों लेना पड़ा पाकिस्तान के जिन्ना का नाम? 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

speech: सीएम योगी को विधानसभा में क्यों लेना पड़ा पाकिस्तान के जिन्ना का नाम?

speech: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत में सत्ता तो मिल सकती है

- Advertisement -
- Advertisement -

मगर बुद्धि को हासिल नहीं किया जा सकता। बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण (speech) पर

चर्चा के दौरान सीएम योगी ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर जम कर प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढते पूंजी निवेश और विकास से नेता प्रतिपक्ष बौखलाए हुए हैं।

वह उत्तर प्रदेश के विकास पर गर्व करने के बजाय उसको नकारने को ज्यादा महत्व देते हैं।

उन्होंने कहा एक विचारक ने सच ही कहा था कि शक्ति देना आसान है मगर बुद्धि देना बहुत कठिन है।

सरल भाषा में कहूं तो विरासत में सत्ता तो मिल सकती है मगर बुद्धि नहीं मिल सकती है।

वास्तव में नेता विरोधी दल यदि गुस्सा कम कर दे तो अपने कार्यकाल में प्रदेश को तो एकजुट नहीं कर पाये

मगर परिवार को एक जुट कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती मे जब

सारा देश राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहा था, उस समय सपा पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का

महिमा मंडन कर रही थी। इनको राष्ट्र को जोड़ने और तोड़ने में अंतर पता नहीं है।

इसलिए कहता हूं शक्ति देना आसान है मगर बुद्धि देना मुश्किल है।

रामचरितमानस में एक चौपाई का अंश है भय बिनु होय न प्रीतह्वि का उदाहरण (speech) के जरिए

सीएम योगी ने सपा के वरिष्ठ सदस्य शिवपाल की ओर इशारा करते हुए कहा सरकार की उपलब्धियों और

अपनी पार्टी की घटती लोकप्रियता से डर कर नेता प्रतिपक्ष ने अपने काका को सम्मान दिया है

तो इससे बेहतर बात और क्या हो सकती है। काका को सम्मान मिलना शुरू हो गया है।

शिवपाल जी को देख कर महाभारत का दृश्य याद आ जाता है। उन्हे बार बार छला जाता है

मगर आपके संघर्षो की कद्र सपा को नहीं है। आप सरल स्वाभाव के हैं।

आपको कई बार विषम परिस्थितियों में देखता हूं।

आपको अपना स्वाभिमान बनाये रखना चाहिए। इस बीच अखिलेश ने जब शिवपाल की सुरक्षा में कमी की

बात कही और कहा कि इतनी चिंता है तो सुरक्षा को पहले जैसा करना चाहिये,

इस पर योगी ने कहा आपकी सिफारिश मिली है तो इस पर अवश्य विचार होगा और चाचा की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...