solution: चिलचिलाती धूप में कौन आया? कुर्सी छोड़कर दौड़ पड़े सीओ साहब, छांव वाली जगह पर जाकर सुनी समस्या

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

solution: चिलचिलाती धूप में कौन आया? कुर्सी छोड़कर दौड़ पड़े सीओ साहब, छांव वाली जगह पर जाकर सुनी समस्या

solution: यूपी के भदोही जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर एक नजारा

देख कोतवाली में मौजूद हर कोई खाकी के बदले इस चेहरे को देख हैरान रह गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में सीओ साहब ने अचानक अपनी कुर्सी छोड़ दी

और बाहर की तरफ दौड़ पड़े। यह नजारा देखकर हर कोई सीओ साहब की तारीफ करते नहीं थका।

दरअसल एक दिव्यांग फरियादी ट्राई साइकिल से अपनी फरियाद लेकर समाधान दिवस में पहुंचा

था। दिव्यांग को देखकर खुद औराई सीओ यूपी सिंह कुर्सी छोड़ फरियादी की तरफ दौड़ पड़े।

इसके बाद उन्होंने खुद ट्राई साइकिल में पीछे से धक्का देते हुए दिव्यांग

फरियादी को छावं वाले स्थान पर ले आए और फरियाद सुनी।

औराई इलाके के दयालापुर निवासी दिव्यांग फरियादी धनीलाल यादव ने बताया कि

वह जमीन संबंधित मामले को लेकर शनिवार को औराई कोतवाली में

आयोजित थाना समाधान(solution) दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचा था।

घर से लगभग चार किलोमीटर ट्राई साइकिल से सफर तय कर वह कोतवाली पहुंचा था।

गेट पर फरियादियों की लाइन लगी हुई थी और दिव्यांग अपनी ट्राई साइकिल लेकर लाइन में खड़ा

हो गया। यह देख फरियाद सुन रहे सीओ औराई यूपी सिंह अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग

फरियादी की तरफ दौड़ पड़े और दिव्यांग के ट्राई साइकिल में खुद अपने हाथों से

धक्का मारते हुए कोतवाली के छांव वाले स्थान पर ले आये।

सीओ ने दिव्यांग फरियादी धनीलाल यादव से प्रार्थना पत्र लेते हुए फरियाद सुनी

और फौरन हल्का लेखपाल अरुण भारती को टीम के साथ मौके पर जाकर मामले का

निस्तारण का निर्देश दिया। मित्र पुलिस योगी की खाकी का मानवता भरा चेहरा देख

थाना समाधान दिवस पर मौजूद हर कोई इस पुलिस अधिकारी की चर्चा करते देखा गया।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related