social media पर छाया CM योगी का जलवा, ट्विटर पर राहुल, अखिलेश, प्रियंका को पछाड़ा, अब सिर्फ पीएमओ आगे

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

social media पर छाया CM योगी का जलवा, ट्विटर पर राहुल, अखिलेश, प्रियंका को पछाड़ा, अब सिर्फ पीएमओ आगे

social media पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ का जलवा छाया हुआ है।

उनके आफिशियल ट्विटर हैण्डल ( @myogioffice) ने 80 लाख फालोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह पीएमओ के बाद फॉलोअर्स की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैण्डल के 2.25 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल ने कुछ समय पहले ही

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फालोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया।

राहुल गांधी के दो करोड़ फालोअर हैं। प्रदेश में मुख्य विपक्षी नेता अखिलेश यादव के 1.76 करोड़ फालोअर,

कांग्रेस महासचिव प्रिय्रका गांधी वाड्रा के 51 लाख और बसपा मुखिया मायावती के 29 लाख फालोर के साथ

काफी पीछे हैं। अगर मुख्यमंत्री की तुलना दूसरे राज्यों के नेताओं से करें

तो यहां भी उनके टक्कर में कोई नहीं है। शरद पवार 27 लाख,

ममता बनर्जी 70 लाख, उद्धव ठाकरे 15 लाख, अशोक गहलोत के 43 लाख फालोअर ही हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के ऑफिस अकाउंट के महज 5 लाख फॉलोअर हैं

तो ओडिशा सीएम ऑफिस के सिर्फ 13 लाख फॉलोअर हैं। सीएमओ तेलंगाना के 14 लाखए,

सीएमओ तमिलनाडु के 18 लाख, सीएमओ राजस्थान के 19 लाख

और सीएमओ गुजरात के 10 लाख और सीएमओ महाराष्ट्र के 37 लाख फॉलोअर हैं।

सोशल मीडिया (social media) के सभी प्‍लेटफार्मों पर लोकप्रिय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैंडल कू एप पर 60 लाख फॉलोअर्स बना चुका है।

इस एप पर यह किसी भी व्यक्ति के सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं।

उन्हें 28 राज्यों और 70 से ज्यादा देशों के लोग फॉलो करते हैं।

इस एप पर सीएम ऑफिस यूपी के अकाउंट की लोकप्रियता भी कम नहीं।

यहां उनके 8.27 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया (social media) एप पर

भी योगी की लोकप्रियता शीर्ष पर है। फेसबुक की बात करें तो

यहां 73 लाख व इंस्टाग्राम पर 37 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

लोगों से संवाद की अपनी शैली

लोगों से संवाद के लिए वो आमतौर पर हिंदी भाषा और अपनी शैली का प्रयोग करते हैं

लेकिन कभी.कभी वो अन्य भाषाओं में भी मुखातिब होते हैं। जैसे शुक्रवार को ही वाराणसी में होने जा रहे

काशी-तमिल समागम को लेकर उन्होंने कुछ ट्वीट तमिल भाषा में भी किए।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related