Snake: UP के इस जिले में सांपों ने मचाया आतंक, दो दिन में पांच मौतों के बाद वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Snake: UP के इस जिले में सांपों ने मचाया आतंक, दो दिन में पांच मौतों के बाद वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Snake: यूपी के बिजनौर जिले में सांपों का आतंक बढ़ गया है।

पिछले दो-तीन दिन में मंडावर, रेहड़ और किरतपुर क्षेत्र में सांप के काटने से पांच लोगों की मौत के

- Advertisement -
- Advertisement -

बाद वन अधिकारियों ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें ग्रामीणों को

अपने खेतों में जाते समय अधिक सावधान रहने की सलाह दी गई है।

उप प्रभागीय वन अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया, ‘हमने अलग-अलग स्थानों से दो किंग कोबरा पाए

और उन्हें वन क्षेत्र में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मॉनसून के दौरान गांवों में सांपों का

आना-जाना लगा रहता है। ग्रामीणों को फर्श पर सोने से बचना चाहिए

और अपने खेतों में जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर अंधेरे में।’

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पहली घटना गुरुवार को हरकिशनपुर गांव में हुई

जहां 22 वर्षीय राजकुमार नाम के युवक की सांप के काटने से मौत हो गई।

घर पर सोते समय सांप ने उसकी गर्दन पर डंस लिया। उसी दिन, एक अन्‍य किसान कोमल सिंह

(उम्र 42 वर्ष) की गन्ने के अपने खेत में काम करते समय सांप डंसने से मौत हो गई।

इसके अलग दिन यानी शुक्रवार को गंगा किनारे मंडावर क्षेत्र के गांव दैबलगढ़ निवासी सोनू कुमार

(उम्र 40 वर्ष) की किंग कोबरा ने जान ले ली। बिजनौर जिला अस्पताल ले जाते समय

उसकी मौत हो गई। कोहरपुर गांव के हरिराम (उम्र 45 वर्ष) की भी सांप के डंसने के चलते हो गई।

जिले में हुई एक अन्य घटना में किरतपुर थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव में शुक्रवार की

रात एक सांप ने पांच साल की बच्ची को डंस कर उसकी जान ले ली।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...