Snake: सांपों को वश में करने वाले को सांप ने डसा,मेडिकल कॉलेज में मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Snake: सांपों को वश में करने वाले को सांप ने डसा,मेडिकल कॉलेज में मौत

Snake: शाहजहांपुर मोक्ष धाम पर रहने वाले 45 वर्षीय रामबली को शुक्रवार तड़के तीन बजे सोते समय सांप ने

डंस लिया, इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने पंचनामा भर उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामबली पिछले 20 साल से जिला शाहजहांपुर में रह

रहे थे। वह मूल रूप से जिला हरदोई के थाना लोनार के गंगा पुरवा गांव के रहने वाले थे।

उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, तीन बच्चे छोटे हैं। रामबली जनपद में सांप पकड़ने के स्पेशलिस्ट थे।

रामबली के हाथों की अंगूठियां से सांप सम्मोहित हो जाते थे और रामबली खतरनाक से

खतरनाक सांप को पकड़कर बस्ती से दूर जंगल में छोड़ आते थे।

बरसात के मौसम में तो रामबली की शाहजहांपुर में ही नहीं आसपास के जनपद बरेली, सीतापुर, हरदोई,

लखीमपुर खीरी व पीलीभीत में भी सांप पकड़ने की डिमांड बढ़ जाती थी, जिसमें सबसे खास बात यह है

कि रामबली सांप पकड़ने का कार्य नि: शुल्क सेवा भाव से करते थे, वह इसके लिए एक रुपए नहीं लेते थे।

15 जुलाई को कम्प्यूटर जगत समाचार पत्र को रामबली ने बताया था कि वह जब दस साल की उम्र के थे,

तभी वह सांप पकड़ने की कला कलकत्ता में एक वृद्ध माता से सीख गये थे।

जिसके बाद 2003 से वह सांप पकड़ने का कार्य करने लगे। तब से अब तक वह बीसों हजार सांप पकड़कर जंगल में छोड़ चुके।

वह 24 घंटे किसी भी समय सांप पकड़ने के लिए लोगों के बुलाने पर उपलब्ध रहते थे।

इसके लिए रामबली ने अपने मोबाइल नंबर 9839954475 बांट रखा था। अगर किसी घर में कोई सांप छिपा हुआ है

और रामबली वहां जाकर सांप की खुश्बू से उसकी एरिया पहचान कर

उसको पकड़ने का कार्य करते थे। रामबली हाईस्कूल पास थे, बीबी बच्चे भी हैं।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related