Shaista: रुपये-पैसों से कौन करता था अतीक के परिवार की मदद? सामने आए नाम, शाइस्ता के मददगारों के यहां छापेमारी
Shaista: उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद के साथ ही उम्रकैद की सजा पाए वकील खान सौलत हनीफ ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। सौलत ने अतीक परिवार के कई और मददगारों के नाम बताए हैं। खासकर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातमा और अतीक की बहन आयशा नूरी को पहना देने, रुपये पैसों से मदद करने वालों के कई नाम पुलिस को पता चले हैं। अब पुलिस टीमें नए सिरे से जांच और छापामारी कर रही हैं। शाइस्ता परवीन को लखनऊ में मदद मिलने की बात सामने आने पर एक टीम लखनऊ गई है। इसी प्रकार शूटरों और परिवार के सदस्यों की मदद करने वालों की तलाश में नैनी, नवाबगंज में पुलिस टीमों ने छापामारी की।
कौशांबी के एक परिवार के बारे में भी खान सौलत हनीफ से पुलिस को जानकारी मिली है। हालांकि वह परिवार घर में ताला बंद कर भागा हुआ है। शाइस्ता के मददगारों के साथ ही पुलिस टीम सौलत हनीफ से जुड़े कई लोगों की भी तलाश कर रही है ताकि अतीक की और बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई की जा सके। शूटर अरमान को लेकर पुलिस की एक टीम बिहार पहुंची है। पुलिस को शक है कि बिहार के किसी जिले में अरमान सरेंडर कर जेल गया हो सकता है।
- Advertisement -
- Advertisement -
