Shaista Parveen: शाइस्‍ता परवीन के विदेश भागने से लेकर आत्‍महत्‍या तक की अफवाहें, पुलिस भी हैरान

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

 

Shaista Parveen: शाइस्‍ता परवीन के विदेश भागने से लेकर आत्‍महत्‍या तक की अफवाहें, पुलिस भी हैरान

Shaista Parveen:माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन क्या जेल जाने से डर रही है? जिस महिला का सुहाग उजड़ गया। बेटा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

वह अपने पति और बेटे को आखिरी बार देखने क्यों नहीं पहुंची? इसे लेकर शहर में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। खास तौर से महिलाओं में शाइस्ता को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही है।

चर्चा में कहा जा रहा है कि अतीक अहमद ने अपनी पत्नी को पहले ही सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था।

अतीक की सेटिंग से शाइस्ता खाड़ी देश पहुंच गई है। वहां पर वह सुरक्षित है। शाइस्ता शहर से तो चली तो गई लेकिन अब वापस आना मुश्किल है।

किसी ने सोचा भी न था कि शाइस्ता को ये दिन देखना पड़ेगा। वह विदेश गई और उसके पति

अतीक अहमद और देवर अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई।

बेटा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। ऐसे में वह चाह कर भी नहीं आ सकी। वहीं पुलिस के साथ-साथ चकिया और कसारी मसारी के लोगों के लिए

भी शाइस्ता परवीन रहस्य बनी है। इन्हीं सवालों के बीच प्रयागराज में शाइस्ता को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं।

किसी ने यह भी अफवाह उड़ा दी थी कि शाइस्ता ने अपने पति की मौत की खबर सुनकर आत्महत्या कर ली है।

पिछले तीन दिन से शाइस्ता के आत्मसमर्पण करने की अफवाह भी तेजी से उड़ रही है। इधर उधर की अफवाहों से पुलिस भी हैरान है।

अतीक के ससुराल वाले भी घर छोड़कर गायब

माफिया भाइयों की हत्या के बाद से अतीक अहमद के ससुरालवालों ने भी स्थानीय लोगों से दूरी बना ली है। परिवार के सभी सदस्य गायब हैं। मंगलवार को उनके घर पर कोई नहीं मिला।

मोहल्ले में चर्चा रही कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद से परिजन दहशत में है। इसलिए सभी लोग कहीं हट गए हैं। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के पिता हारुन पुलिस विभाग में रिटायर हैं।

दीवान पद से सेवानिवृत्त हारुन का परिवार चकिया में रहता है। अतीक अहमद के खिलाफ पुलिस ने जब अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की

थी तो पीडीए ने अतीक का पुश्तैनी मकान भी जमींदोज कर दिया था। इसके बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन

अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। बाद में वह एक किराए का मकान लेकर रहने लगी। जिसे ढहा दिया गया था।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...