Seema Haider ने सचिन के लिए रखा निर्जला व्रत, सिंदूर, बिंदी और हरी साड़ी पहनकर मनाया हरियाली तीज का त्योहार, देखें विडियो..
Seema Haider: पाकिस्तानी भाभी से मशहूर सीमा हैदर लगातार चर्चा में हैं।
वह अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रही है।
अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है।
इसमें वह पूजा अर्चना करते हुए दिख रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इसमें सीमा हैदर ने हिन्दू महिलाओं की तरह हरे रंग की साड़ी पहनी माथे पर सिंदूर, बिंदी और तुलसी पूजा करते हुए नजर आई।
सीमा हैदर ने लगाए 'जय श्री राम के नारे'।#SeemaHaider #सीमाहैदर pic.twitter.com/I35Y2M31QX
— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) August 19, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं।
वीडियो में सीमा हैदर सबसे पहले हाथ जोड़कर जय श्री राम कहती है,
और कहती की आज वो हरियाली तीज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना रही है।
अपनी पति की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही है। सीमा हैदर ने कहा, ‘मैं अपने पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली और
हरियाली की कामना करते हुए विश्वास करती हूं कि माननीय मोदी जी और योगी जी तंत्र में देश तरक्की करेगा
और खुशहाली आएगी।’ इसके बाद सीमा हैदर पूरे हिन्दुस्तान को पर्व की बधाई देती है
और आखिर में हिन्दुस्तान जिंदाबाद, जय श्री राम का जयकारा लगाती है।’
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीमा हैदर ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं।
