Season: पारा चढ़ा तो गर्मी ने कहर बरपाया,कूलर पंखे की हवा हुआ बेअसर

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Season: पारा चढ़ा तो गर्मी ने कहर बरपाया,कूलर पंखे की हवा हुआ बेअसर

Season: जौनपुर में मौसम का मिजाज शुक्रवार को एक बार फिर से तल्ख हो गया। धूप में तेजी से पारा चढ़ा तो गर्मी ने जमकर कहर बरपाया।

लोग भीषण गर्मी और उमस से दिन भर पसीने में तर नजर आए। लोगों ने भीषण गर्मी से निजात के लिए मशक्कत की।धूप में तेजी से गर्मी ने दिन भर लोगों को परेशान किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पारा चढ़ा तो गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। घर और बाहर तापमान की तल्खी ने लोगों को जमकर परेशान किया। कूलर पंखे की हवा बेअसर दिखाई दी।

लोगों ने गर्मी से निजात के लिए मशक्कत की। लोग दोपहर में घर में कैद रहे। शाम के समय बेहद जरूरी काम निपटाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले।

बाजार में भी गर्मी का कहर साफ नजर आया। दुकानों पर गर्मी के चलते सन्नाटे का असर दिखा।

कोचिंग के लिए आने जाने वाले छात्र-छात्राओं ने सन ग्लास, नकाब आदि का सहारा लिया। झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए लोग छाते का सहारा लेते भी नजर आए।

भीषण गर्मी के बीच रोजेदारों की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आईं। तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

लोग बीमारियों की जद में आ रहे हैं। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बारिश के बाद मौसम (Season) में बदलाव ने चुनौती बढ़ा दी हैं।

हर तरफ बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जरा सी असावधानी के चलते पेट रोग, संक्रमण, त्वचा संबंधी रोगों की जद में लोग तेजी से आ रहे है।

मौसम (Season) में तेजी से बदलाव के बाद अब स्वस्थ रहना बेहद चुनौती भरा काम है। खान पान और रहन सहन में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

एक दम गर्मी के बाद ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करें। न ही कूलर एसी से निकलकर एकदम बाहर जाएं। शरीर के तापमान को बाहर के तापमान के सापेक्ष संतुलन बनाकर रखें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...