Sdm Jyoti Maurya:आलोक ने लिया पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

SDM Jyoti Maurya:आलोक ने लिया पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस

SDM Jyoti Maurya: बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य केस में नया मोड़ आ गया है।

एसडीएम ज्योति मौर्य पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाने वाले उनके पति

- Advertisement -
- Advertisement -

आलोक मौर्य ने सोमवार को यू-टर्न लेते हुए अपनी सभी शिकायतें वापस ले लीं हैं।

जांच समिति के सामने दोपहर बाद पेश हुए आलोक महज 15 मिनट में ही कमरे से बाहर आ गए

बाहर आते ही आलोक ने मीडिया को बयान दिया कि उन्होंने अपनी

शिकायत वापस ले ली। इस प्रकरण में वह आगे नहीं बढ़ना चाहते।

यह भी पढ़ें : DM Jyoti Maurya: आलोक मौर्या की भाभी भी ज्योति की राह पर, पति पर लगाया प्रताडि़त करने

प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक मौर्य ने बरेली में तैनात अपनी पीसीएस पत्नी SDM Jyoti Maurya पर

प्रयागराज में तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे।

शासन को भेजे शिकायती पत्र के साथ आलोक ने लाल डायरी देते हुए

इसमें अनियमित लेनदेन का ब्योरा होने का आरोप लगाया था। आलोक की शिकायत पर शासन ने

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को इस प्रकरण की जांच कराने के लिए कहा था।

मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त प्रशासन अमृत लाल बिंद, एडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडेय और

एससीएम प्रथम जयजीत कौर को जांच अधिकारी नामित किया था।

जांच कमेटी ने आलोक को अगस्त के पहले सप्ताह में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था।

कमेटी के सामने पहली बाए आए आलोक ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 20 दिन का समय मांगा था।

कमेटी ने उन्हें समय देते हुए 28 अगस्त को बुलाया था। माना जा रहा था कि सोमवार को

आलोक अपने आरोप के समर्थन में कुछ साक्ष्य देंगे लेकिन आलोक ने आते ही सबसे चौंका दिया।

दोपहर लगभग तीन बजे मंडलायुक्त कार्यालय में आलोक जांच समिति के सामने पेश हुए

और एक पत्र देकर अपनी सभी शिकायत वापस ले ली। लगभग

15 मिनट बाद वो जांच कमेटी के कक्ष से बाहर आए और मीडिया को भी यही बयान दिया।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...