SDM Jyoti Maurya:आलोक ने लिया पत्नी के खिलाफ दर्ज सभी शिकायतें वापस
SDM Jyoti Maurya: बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्योति मौर्य केस में नया मोड़ आ गया है।
एसडीएम ज्योति मौर्य पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाने वाले उनके पति
आलोक मौर्य ने सोमवार को यू-टर्न लेते हुए अपनी सभी शिकायतें वापस ले लीं हैं।
जांच समिति के सामने दोपहर बाद पेश हुए आलोक महज 15 मिनट में ही कमरे से बाहर आ गए
बाहर आते ही आलोक ने मीडिया को बयान दिया कि उन्होंने अपनी
शिकायत वापस ले ली। इस प्रकरण में वह आगे नहीं बढ़ना चाहते।
यह भी पढ़ें : DM Jyoti Maurya: आलोक मौर्या की भाभी भी ज्योति की राह पर, पति पर लगाया प्रताडि़त करने
प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक मौर्य ने बरेली में तैनात अपनी पीसीएस पत्नी SDM Jyoti Maurya पर
प्रयागराज में तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए थे।
शासन को भेजे शिकायती पत्र के साथ आलोक ने लाल डायरी देते हुए
इसमें अनियमित लेनदेन का ब्योरा होने का आरोप लगाया था। आलोक की शिकायत पर शासन ने
मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को इस प्रकरण की जांच कराने के लिए कहा था।
