Road accident : कोहरे का कहर, Exp-वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Road accident : कोहरे का कहर, Exp-वे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौत

Road accident: यूपी के कन्‍नौज में हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ एक्‍सप्रेस वे खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई।

घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। मारे गए लोग कार से नोएडा से बिहार जा रहे थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

दु्र्घटना के बाद मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने सड़क से खराब ट्रक हटवा दिया है ताकि अन्‍य कोई वाहन इससे न टकरा जाए।

यह भी पढ़ें :Road accident : ट्रक ने टैंपो में मारी टक्कर, बैक कर घायलों को रौंदते हुए भागा, 12 की मौत

पिछले कई दिनों से यूपी के कई शहरों में सुबह के वक्‍त घना कोहरा हो रहा है। ऐसे में सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है।

ऐसी ही स्थिति में रविवार को कन्‍नौज में लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के स्टेशन चौक महापुरा निवासी अभिषेक कुमार पुत्र संदीप कुमार अपने मित्र पियूष के साथ कार से किसी काम से नोएडा गए हुए थे। रविवार को दोनो कार से ही नोएडा से बिहार वापस जा रहे थे।

जब उनकी कार एक्सप्रेस-वे पर तिर्वा कट के पास पहुंची, तभी आगे खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही यूपीडा कर्मी और तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार दोनो को बाहर निकाला।

दोनो को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। घने कोहरे की वजह से कार सवार लोगों को सड़क पर खड़ा ट्रक नज़र नहीं आया।

कार की रफ्तार तेज थी। वो सीधे जाकर पीछे से ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक के बारे में बताया जा रहा है कि बीती रात वो डिवाइडर से टकरा गया था।

यह भी पढ़ें :Road Accident में चार वन कर्मियों की मौत, नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ एक्सीडेंट

ट्रक क्षतिग्रस्‍त था। ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। कोहरे में कार सवार लोगों को ट्रक नज़र नहीं आया और यह दुर्घटना हो गई।

लोगों ने यह दुर्घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मचारियों ने ट्रक को एकसप्रेस वे हटा दिया ताकि कोई और दुर्घटना न हो।

प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है घने कोहरे की वजह ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। ऐसे मौसम में सड़क पर चलते समय काफी सर्तक रहने और ड्राइविंग में सावधानी बरतने की जरूरत रहती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related