Relief fund:सरकार ने बढ़ाई गोवंश पालने की सहायता राशि,अब मिलेंगे इतने रुपए
Relief fund: यूपी में गोवंश पालकों के लिए खुशखबरी है। यूपी सरकार ने गोवंश पालकों के भरण पोषण के लिए
दिए जाने वाले रुपयों में बढ़ोत्तरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है
कि गोवंश पर लम्पी वायरस का दुष्प्रभाव देखने को मिला है। इस संक्रमण के कारण कई राज्यों में व्यापक
पशुधन हानि हुई है। प्रदेश में इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें मिशन मोड में काम करना होगा।
स्थिति सामान्य होने तक प्रदेश में पशु मेलों का आयोजन स्थगित
रखा जाए। अन्तरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक लगाई जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक में पशुओं में
लम्पी बीमारी से बचाव के प्रबन्धन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पशुपालकों को
संक्रमण के लक्षण और उपचार के बारे में पूरी जानकारी दी जाए।
गोआश्रय स्थलों में अनावश्यक लोगों का प्रवेश प्रतिबन्धित कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें :-Cow:गाय की खरीद पर पूरा का खर्च उठाएगी सरकार,80 हजार तक की मिलेगी मदद
निराश्रित गोवंश स्थलों तथा गोवंश की सेवा कर रहे सभी परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए
वर्तमान में 30 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
अब इसे बढाकर 50 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन किया जाए। इस सम्बन्ध में कोई भी बकाया अवशेष न रहे।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लम्पी वायरस से संक्रमित गोवंश,
स्वस्थ हुए गोवंश और गैर संक्रमित गोवंश के लिए पृथक-पृथक बाड़े की व्यवस्था की जाए।
