Ration Card : फ्री राशन को लेकर बदला नियम, गेहूं-चावल लेने के लिए प्रत्येक सदस्य को लगाना होगा अंगूठा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ration Card : फ्री राशन को लेकर बदला नियम, गेहूं-चावल लेने के लिए प्रत्येक सदस्य को लगाना होगा अंगूठा

Ration Card: केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को यूपी में बांटे जा रहे फ्री राशन को लेकर नियम बदल गया है। मुफ्त में गेहूं-चावल लेने के लिए राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य को अब कोटे की दुकान तक जाना होगा।

यही नहीं हर सदस्य को अब अंगूठा भी लगाना होगा। इसके बाद ही राशन मिल पाएगा। हालांकि ये नियम अभी गोंडा में ही लागू हुआ है। दरअसल गोंडा जिला पूर्ति विभाग ने अब यूनिट सत्यापन की तैयारी शुरू की है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Ration Card बनवाने वालों के लिए गुड न्यूज, NCR में यहां शुरू होने जा रहा काम

विभागीय सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में करीब पांच लाख 40 हजार परिवारों के पास पात्र गृहस्थी और करीब 65 हजार परिवारों के पास अंत्योदय राशन कार्ड है।

इन्हें हर महीने 1789 कोटदारों के माध्यम से फ्री में गेहूं-चावल दिया जा रहा है। इनमें करीब एक लाख लाभार्थी ऐसे हैं जो अपात्र हैं।

इनकी पहचान के लिए विभाग ने सत्यापन कराने की कोशिश की लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया।

बंगला, गाड़ी और कोठी वाले भी ले रहे फ्री राशन का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोंडा में करीब एक लाख से ज्यादा ऐसे कार्ड धारक हैं जिनके पास बंग्ला, गाड़ी और कोठी मौजूद है, वह भी फ्री गेहूं-चावल का लाभ ले रहे हैं।

इनके सत्यापन के लिए कोटेदारों को अब नया निर्देश जारी किया गया है। अपात्रों की पहचान करने के लिए विभाग अब यूनिट सत्यापन कराएगा।

इसमें कोटेदार उन सभी सदस्यों का बारी-बारी से अंगूठा लगवाएगा, जिनके नाम हर महीने राशन उठाया जा रहा है।

एक-एक महीने में लगेगा अंगूठा

विभाग सूत्रों के अनुसार राशन कार्ड में जिन लोगों के नाम चढ़े हैं और वह प्रत्येक महीने राशन ले रहे हैं उनका हर महीने अंगूठा लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :Ration Card पोर्टेबिलिटी में आई तेजी, 2.5 करोड़ से ज्यादा के हुए लेनदेन

पहले महीने एक व्यक्ति का तो अगले महीने किसी दूसरे सदस्य का अंगूठा लगाकर ही राशन दिया जाएगा। राशन कार्ड में जो भी सदस्य शामिल हैं उन सभी को हर महीने अलग-अलग अंगूठा लगाना होगा।

यह प्रक्रिया तब तक चलेगी जब जिले के प्रत्येक राशन कार्ड का सत्यापन नहीं हो जाता। इसके अलावा नई मशीनों की भी व्यवस्था की जा रही है जो हर सदस्य के अंगूठा लगाने के बाद ही राशन देगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...