Rain: UP में बर्फीली हवाओं से फिर कांपा हाड़, इस जिले में पारा 1.7 डिग्री पर पहुंचा, बारिश के साथ बढ़े
rain: UP में तीन चार दिनों की राहत के बाद एक बार फिर गलन से बढ़ गई है।
हांड़ कंपाने की वाली ठंड लौट गई है। मंगलवार को भी धूप निकली लेकिन इसके बाद भी लोगों को
कंपकपी छूटती रही। गलन भरी सर्दी से राहत नहीं मिली। मुजफ्फरनगर में पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
कानपुर में सीजन में दूसरी बार न्यूनतम पारा रिकॉर्ड दो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इसी के साथ 19 साल का रिकॉर्ड टूट गया और कानपुर यूपी में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी रातें सर्द बनी रहेंगी। 22 या 23 को
हल्की बारिश (rain) हो सकती है। इसके बाद ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने सर्दी के लिए 72 घंटे का यलो अलर्ट जारी किया था,
जिसके बाद से रात का पारा लगातार गिर रहा है। कानपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री था
जो मंगलवार .6 घट गया। यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। इससे पहले सात जनवरी को न्यूनतम
तापमान 2 डिग्री था। सीजन में न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री तक जा चुका है।
वर्ष 2003 में था 01.0 डिग्री पारा
वर्ष 1999 में 01.3 डिग्री पारा रहा था। इसके बाद वर्ष 2003 में 01.0 डिग्री था।
इसके बाद से अब न्यूनतम पारा 02.0 डिग्री रहा है। 17 जनवरी को ही रात के तापमान में अधिक रहे हैं।
19 वर्षों के बाद रात सर्द रही है। वर्ष 2011 में 06.8, 2012 में 10.2, 2013 में 12.4,
2014 में 8.5, 2015 में 10.2, 2016 में 4.3, 2017 में 8.4, 2018 में 6.8,
2019 में 4.2, 2020 में 13.6, 2021 में 6.6 और 2022 में 4.6 डिग्री रहा था।
हवा की गति 10 किमी घंटा
दिन का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।
सोमवार को भी दिन में इतना ही पारा रहा था पर मंगलवार को सर्दी की तीव्रता अधिक रही।
धूप में भी लोग सर्दी से कांपते रहे। हवा की गति भी 8-10 किमी प्रति घंटा रही।
स्कूली बच्चे हुए परेशान
रात में कम पारे का असर मंगलवार सुबह साफ नजर आया।
बेहद सर्दी के बीच बच्चों को ठिठुर कर स्कूल जाना पड़ा। वापसी तक इन्हें सर्दी से राहत नहीं मिली।
शहर में कोहरा पिछले चार दिन से भले ही नहीं है पर तेज बर्फीली (उत्तरी पश्चिमी) हवा से जाड़ा कहर बरपा रहा है।
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 22 और 23 को बदली संग हल्की
बारिश (rain) की भी संभावना है। इससे दिन का तापमान गिर सकता है।
अगले 48 घंटों तक यलो अलर्ट रहेगा। शीतलहर की स्थिति भी बनी रहेगी।
जनवरी माह में सर्दी
जनवरी अधिकतम. न्यूनतम
10 19.2 07.0
11 13.4 04.8
12 18.6 08.4
13 24.5 08.8
14 23.4 08.2
15 19.0 08.6
16 18.4 02.6
17 18.4 02.0
