Rain: UP के इन शहरों का बिगड़ने वाला है मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अनुमान
Rain: कड़ाके की सर्दी के बाद अब यूपी के कई इलाकों में बारिश की दोहरी मार पड़ रही है।
यूपी के कई जिलों में इन दिनों बारिश (Rain) हो रही है जिससे पारा काफी नीचे आ गया है।
मौसम विभाग ने यूपी के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने
अगले दो दिन उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होगी और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार यूपी के रामपुर, एटा और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम
तीव्रता की बारिश (Rain) की संभावना है। इस दौरान रुक रुककर बारिश हो सकती है
और गरज के साथ छीटे भी पड़ सकते हैं। बीच-बीच में तेज हवाएं भी चलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी
इलाकों में सर्दी एक बार फिर लौटकर आ रही है जिससे पारा लुढ़क रहा है।
मौसम विभाग ने यूपी के 35 जिलों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा बरेली, अलीगढ़, उन्नाव, आगरा,
कानपुर, इटावा, फतेहपुर, पीलीभीत और कन्नौज समेत कई जिलों में हल्की बारिश (Rain) हो सकती है।
