Rain: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Rain: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत यूपी के

कई जिलों में आज सुबह से हो रही बारिश ने ठंड़ बढ़ा दी है। कई जनपदों में बुधवार की

- Advertisement -
- Advertisement -

सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार

बुधवार तीन जनवरी से शुक्रवार पांच जनवरी के बीच बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

राज्य में इन तीन दिनों के दरम्यान एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाये

रहने की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में एक या दो स्थानों पर धूप नहीं निकलेगी यानि कोल्ड डे रहेगा।

लखनऊ में तेज बारिश, अब बढ़ेगी गलन

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। खुर्रमनगर विकासनगर,

इंदिरानगर और गोमतीनगर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

बारिश ने ठंड बढ़ गई है। सुबह कोहरा फिर कुछ देर में अचानक टिपटिप बारिश शुरू हो गई।

अचानक हुई इस बारिश ने लोगों को चौंका दिया। दोपहिया पर निकले लोगों

Rain से बचने केलिए पेड़, ओवरब्रिज या दुकानों के शेड के नीचे खुद को बचाते नजर आए।

यह भी पढ़ें :Rain: UP में फिर बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की शाम तक कई स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।

इसके बाद मौसम खुल जाएगा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक

अतुल कुमार सिंह के अनुसार उत्तर पश्चिम हरियाणा और मध्य प्रदेश के ऊपर एक ट्रफ लाइन बन गई।

मध्य क्षोभमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना जो कि सतह के पास से तेजी से हवा खींचने लगा।

हवा में पहले से काफी नमी थी जिससे बारिश केलिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं।

यह स्थिति देर शाम या रात तक बनी रह सकती है। इसके बाद आसमान खुलेगा

लेकिन Rain के कारण बढ़ी नमी की वजह से कोहरा छा जाएगा। गलन भी अब बढ़ेगी।

प्रयागराज में लगातार बारिश हो रही

प्रयागराज में सुबह छह बजे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज

बिगड़ने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सामान्य जनजीवन प्रभावित है।

लगातार पांच घंटे से हो रही बारिश के कारण मटर और तिलहन की

खेती करने वाले किसान परेशान हैं।मौसम विभाग की मानें तो अगले

दो दिनों तक बारिश होने के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में और गिरावट होगी।

वाराणसी में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश

वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में बुधवार सुबह कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई।

इससे गलन बढ़ गई है। खराब मौसम का असर रेल, बस और हवाई सेवाओं पर पड़ा।

सेनानी, पवन, सिकंदराबाद-दानापुर, साबरमती, विभूति, फरक्का एक्सप्रेस समेत

डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने तय समय से 3 से 9 घंटे तक की देरी से चल रही थीं।

बारिश की वजह से रोडवेज बसों को घंटे भर इंतजार के बाद भी पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पाईं।

उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 10.30 बजे तक कोई विमान नहीं उतरा था।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र रघुवंशी के मुताबिक बारिश रबी की फसलों के लिए लाभदायक है।

गेहूं, मटर, चना, अरहर, सरसो, तिल, सब्जी आदि फसलों में नमी बढ़ने से फायदा होगा।

बताया कि आगे और बारिश होने से दलहनी, तिलहनी और सब्जी की फसलों को नुकसान होगा।

कानपुर में भोर से बारिश

कानपुर में सुबह चार बजे गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में 10 से अधिक जिलों में सुबह सात बजे

गरज चमक के साथ तूफानी हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया था।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी

डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

बादलों के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। इसके बावजूद सर्दी का एहसास अधिक रहेगा।

अगले 24 घंटे के बाद तेज पश्चिमी हवाओं के चलते इससे भी ज्यादा सर्दी होगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related