Rain: एक नहीं, बल्कि दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दे रहे दस्तक, UP में इस तारीख को होगी बारिश,आंधी तूफान का भी असार 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Rain: एक नहीं, बल्कि दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दे रहे दस्तक, UP में इस तारीख को होगी बारिश,आंधी तूफान का भी असार

Rain: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भले ही इन दिनों गर्मी पड़ रही हो, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने जा रहा है।

दरअसल, उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाले हैं, जिसकी वजह से बारिश व आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मौसम विभाग ने बताया है कि पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 10 अप्रैल को और दूसरा 13 अप्रेल को आने वाला है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 10 और 11 अप्रैल को आंधी तूफान, बिजली कड़केगी और बारिश होगी।

इसके अलावा, 13-15 अप्रैल के बीच भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है।

वहीं, राजस्थान में 10-14 अप्रैल के बीच बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में 13-15 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़केगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत, मध्य भारत में 8-11 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। इसके अलावा आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश होने वाली है। इसके बाद इसमें कमी आएगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति देखी गई है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम

वहीं, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, साक्षेप आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 41 फीसदी था।

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान के 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं और बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related