Raid:उपजिलाधिकारी ने दलाली पर अंकुश लगाने के लिए खड्डा रजिस्ट्री ऑफिस में मारा छापा,एक हिरासत में
Raid: योगी सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाने के दिये निर्देश पर तहसील प्रशासन सख्त, शुक्रवार को 11:40 पर उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुण्डीर ने उप निबंधक कार्यालय खड्डा का किया औचक निरीक्षण। उपनिबंधक खड्डा द्वारा खड्डा पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति को कराया गिरफ्तार।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुण्डीर ने वताया कि खड्डा स्थित उप निबंधक कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायतें आम हो गयी थी।
शासन के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की निति अपनाई जाने को लेकर औचक निरीक्षण किया गया जहां उप निबंधक खड्डा श्री अनिल कुमार अपने कार्यालय से गैर उपस्थित मिले.
कार्यालय के एक कक्ष में कागजों के बंडल अवस्थित रूप से जमीन पर पड़े हुए थे।कंप्यूटर ऑपरेटर कक्षा में सरकारी कंप्यूटर पर दो ऑपरेटर क्रमशः सोनू कुमार प्रजापति एवं शैलेंद्र राव उपस्थित पाए गए दोनों के संबंध में पृथक पृथक विस्तृत जांच की गई ।

जिसमेंशैलेंद्र राव जेम पोर्टल के माध्यम से अनुबंध पर रजिस्ट्री कार्यालय से संबंद्ध थे उनके अनुबंध पत्र की सीमा 2025 में समाप्त होनी है। वहीं सोनू कुमार प्रजापति न तो सरकारी कर्मचारी है, और न ही किसी अनुबंध पत्र के माध्यम से सरकारी कार्य करने के लिए अधिकृत है
उपनिबंधक द्वारा कुछ समय व्यतीत होने पर कार्यालय में उपस्थित होकर बताया गया कि वे नगदी जमा करने के लिए गए हुए थे,
सोनू कुमार प्रजापति के संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यक्ति किसी भी माध्यम से इस कार्यालय में कार्य करने के लिए अधिकृत नहीं है।
उपनिबंधक खड्डा अनिल कुमार ने थानाध्यक्ष खड्डा को सोनू कुमार प्रजापति के विरुद्ध तहरीर लिखकर सौप दिया तथा उनको पुलिस अभीरक्षा में सुपुर्द कर दिया।
उपजिलाधिकारी के इस कार्यवाही को लेकर दलालों में हड़कंप मच गया और वे उपनिबंधक कार्यालय छोड़ कर भाग खड़े हुए।
