Primary Schools और आंगनबाड़ी केंद्रों में होने जा रहे ये काम, 96 करोड़ के Proposal को मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Primary Schools और आंगनबाड़ी केंद्रों में होने जा रहे ये काम, 96 करोड़ के Proposal को मंजूरी

Primary Schools: राज्य सरकार प्रदेश के 100 आकांक्षी शहरों में प्राइमरी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार कराने जा रही है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य स्तरीय गवर्निंग समिति की बैठक में नगर विकास विभाग की आकांक्षी नगर योजना में 9591.99 लाख रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

बैठक में बताया गया कि इस धनराशि से 348 आंगनबाडी केंद्रों का सुधार किया जाएगा। आकांक्षी शहरों में चल रहे स्कूलों में 398 अतिरिक्त कक्ष और 913 स्मार्ट क्लास की स्थापना कराई जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि चयनित मुख्यमंत्री फेलोज का दो सप्ताह का प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण कराते हुए इन्हें संबंधित निकायों में तैनात किया जाए।

नगर विकास विभाग ने 20 हजार से एक लाख की जनसंख्या वाली 100 सबसे कम विकसित निकायों का चयन आकांक्षी नगर योजना में किया है।

इस योजना में चयनित निकायों में शहरी सुविधाएं, बुनियादी जरूरतें, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसरों में वृद्धि के काम किए जाएंगे।

चयनित निकायों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समयबद्ध पूरा कराया जाएगा। निकाय की टीम के साथ समन्वय, योजना के प्रभावी ढंग कराने,

सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक डेटा का संग्रह, निगरानी और योजनाओं के संचालन में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री फेलो का चयन किया जाएगा।

इसके लिए कुल 103788 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 446 आवेदकों का साक्षात्कार किया गया, इसमें से 100 के चयन की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रंजन कुमार, आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद, निदेशक स्थानीय निकाय डा. नितिन बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related