Pollution:27 सिगरेट के बराबर धुआं हर दिन निगल रहे इस जिले के लोग, प्रदूषण से बेहाल
Pollution:भीषण प्रदूषण से जूझ रहे मेरठ में धूम्रपान से कोसों
दूर लोग भी 24 घंटे में 27 सिगरेट जितने धुएं का गुबार फेफड़ों में निगल रहे हैं।
धुएं का यह गुबार बच्चों से बड़ों तक के फेफड़े बेजान कर रहा है।
दिवाली की रात से बीते 24 घंटे तक मेरठ शहर में रहने वाला हर व्यक्ति सौ से
अधिक सिगरेट पीने जितना धुआं अपने शरीर में डाल चुका है।
दिवाली की रात से ही मेरठ में पीएम-2.5 का स्तर 450-500 तक बना हुआ है।गुरुवार को भी मेरठ में
जयभीम नगर और पल्लवपुरम में पीएम-2.5 का स्तर अधिकतम पांच सौ के स्तर पर दर्ज हुआ।
गुरुवार को भी बेहाल, राहत की आस नहीं
गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 342 दर्ज हुआ जो बेहद खराब श्रेणी में है।
दोपहर एक बजे के बाद मेरठ में पल्लवपुरम, जयभीम नगर और गंगानगर में pollution का स्तर
हवा की गति बढ़ने से मध्यम श्रेणी तक पहुंचा, लेकिन रात नौ बजे फिर से स्थितियां बिगड़ गईं।
रात में गंगानगर का एक्यूआई 284, जयभीम नगर में 347 एवं पल्लवपुरम में 368 दर्ज हुआ।
यह भी पढ़ें :pollution: प्रदूषण रोकने को हर जिले में होगा नंदन वन, पीपल, पाकड़, इमली व आम समेत औषधीय महत्व के लगेंगे पौधे
आज से हवा की गति दक्षिणी-पूर्वी होने से प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार दिन में कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं,
लेकिन बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं। गुरुवार को मेरठ में दिन का
तापमान 28.4 एवं रातका 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
pollution से हृदयघात का भी खतरा
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक शोध के मुताबिक, अगर कोई
20 की बजाए हर रोज एक सिगरेट पीता है तो हम हम सोचते हैं
कि खतरा पांच फीसदी ही है, लेकिन यह सिर्फ फेफड़ों के कैंसर के लिए ही सच है।
हृदयघात के मामले में एक पैकेट की तुलना में एक सिगरेट से जोखिम महज पचास फीसदी ही कम होता है।
इस तरह सिगरेट पी रहे हैं आप
‘बर्कले अर्थ’ में वर्ष 2015 में वायु pollution एवं सिगरेट से समानता (एयर पॉल्यूशन एवं सिगरेट इक्वीलेंस) शीर्षक
में प्रकाशित रिसर्च पेपर में पीएम-2.5 के असर गणना की गई है।
इस पेपर में बीजिंग शहर का pollution मुख्य आधार है। रिसर्च का लब्बोलुआब यह है
कि एक सिगरेट जितना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है उतना ही 24 घंटे तक
22 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर का pollution है। इसी आधार पर एक्यूआई टू सिगरेट
कैलकुलेटर में पीएम-2.5 का स्तर रखने से सिगरेट की संख्या निकलती है।
मेरठ में पीएम-2.5 का स्तर दिवाली के बाद से पांच सौ तक दर्ज हुआ है।
यदि पीएम-2.5 के इस स्तर से सिगरेट की संख्या पता करें तो यह 27.30 आती है।
यानी एक दिन में 27.30 सिगरेट पीने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर जो गंभीर असर पड़ता है
उतना ही पीएम-2.5 के खतरनाक स्तर में सांस ले रहे मेरठ के लोगों पर पड़ रहा है।
यानी जो सिगरेट नहीं पीते हैं वे भी 27 सिगरेट के बराबर pollution को फेफड़ों में लेने को मजबूर हैं।
