Pmkisan : UP के इस जिले में 3 हजार किसानों से सम्मान निधि की होगी रिकवरी, काटी जाएगी आरसी
Pmkisan यूपी के रामपुर में कई नोटिस के बाद भी तीन हजार से ज्यादा आयकरदाता किसानों ने
सम्मान निधि की पूरी रकम नहीं लौटाई है। ऐसे पात्र बनकर पीएम सम्मान निधि का लाभ पा रहे
थे। किसानों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह की मोहलत दी है।
रकम न लौटाने वाले किसानों की आरसी काटी जाएगी।
आयकरदाता किसान पीएम सम्मान निधि का लाभ नहीं ले सकते।
शासन ऐसे किसानों को अपात्र घोषित कर चुका है। लेकिन जिले के तीन हजार से ज्यादा
आयकरदाता किसान पात्र बनकर निधि का लाभ पा रहे थे।
शासन के सर्वे में ऐसे किसान पकड़ में आ गए। शासन ने आयकर किसानों से धन की वसूली के
आदेश दिए हैं। करीब साल भर से वसूली का प्रयास किया जा रहा है।
लेकिन, किसान धन वापसी में आनाकानी कर रहे हैं।
आयकरदाता किसानों पर अभी भी एक करोड़ रुपये से ज्यादा ड्यू हैं।
अब तक सिर्फ 24 लाख रुपये वसूले जा सके हैं। शासन की नराजगी के बाद लाभार्थियों पर
शिकंजा कसा है। उनके खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रकम न लौटाने वाले किसानों को सूचीबद्ध कर नोटिस जारी किए हैं।
आयकरदाता तहसीलवार किसानों का ब्योरा
बिलासपुर 764
मिलक 513
रामपुर 619
शाहबाद 295
स्वार 668
टांडा 381
उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आयकरदाता किसानों से बकाया धनराशि अब
सख्ती से वसूली जाएगी। तीन हजार से ज्यादा किसानों को नोटिस जारी किया है,
इसके बाद आरसी काटी जाएगी। ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली गई है।
