plastic waste:UP में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ चार दिनों तक चलेगा अभियान, होगी कार्रवाई
plastic waste: स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी रूप से
लागू करने के लिए चार दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत मंगलवार से की गई।
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात के निर्देश पर यह अभियान 30 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
पहले दिन पटरी दुकानदारों व स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधित प्लास्टिक (plastic waste) का प्रयोग करने
वालों के खिलाफ कार्रवाई कर भारी जुर्माना वसूला गया। दूसरे दिन बुधवार को प्रतिबंधित
सिंगल यूज प्लास्टिक (plastic waste) का प्रयोग करने वाले लोग दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
तीसरे दिन औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का निर्माण करने वालों के खिलाफ
छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौथे दिन प्रदेश के सभी एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया जाएगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया कम्प्यूटर जगत के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…
