Paramedical College: नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर, जानें पूरा विवाद मामला
Paramedical College: गोरखपुर जिले के राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज का विवाद खत्म होता
नजर नहीं आ रहा है। इस कॉलेज में पंजीकृत करीब 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर है।
फर्जी मान्यता दिखाकर इन छात्रों से चार साल में फीस की मोटी रकम वसूली गई। इस रकम को वापस करने में
संचालक आनाकानी कर रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने तेवर अब तल्ख कर लिए हैं।
महानगर के सबसे बड़े पैरामेडिकल शिक्षा के संस्थान में शामिल राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में
इस साल की शुरुआत से ही विवाद शुरू हो गया। सबसे पहले आठ जनवरी को शासन के
संयुक्त सचिव अनिल सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने
राज स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज के संचालक के विरुद्ध जालसाजी व कूटरचना के
आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। शासन के संयुक्त सचिव ने भी कॉलेज प्रशासन पर
फर्जी मान्यता का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी बताया था बिना
मान्यता के कालेज प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं का प्रवेश लेकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।
प्रदर्शन करने लगे छात्र इस मुकदमे के बाद तो संस्थान में पढ़ रहे करीब 1200 छात्रों के हाथ से तोते उड़ गए।
सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने 12 जनवरी से ही
प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पहले छात्र परीक्षा कराने और मान्यता दिलाने की मांग करते रहे।
जिसे शासन ने इनकार कर दिया। छात्रों ने नए कालेज में प्रवेश कराकर परीक्षा कराने की मांग की।
इस मामले में छात्रों ने 12 मार्च को गोरखनाथ मंदिर का घेराव करने की कोशिश की।
फर्जी मान्यता को लेकर पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जनवरी
से लेकर अप्रैल तक दर्जन भर से अधिक बार प्रदर्शन किया।
