Nagar Nikay Chunav: टिकट के दावेदार इस तरह के बॉक्सेज लेकर पहुंच रहे हैं वरिष्ठों के पास, जानें क्या है खास

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Nagar Nikay Chunav: टिकट के दावेदार इस तरह के बॉक्सेज लेकर पहुंच रहे हैं वरिष्ठों के पास, जानें क्या है खास

नगर निकाय चुनाव की दुदुंभी बच चुकी है। ऐसे में उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ता पार्टी कार्यालयों के

चक्कर लगा रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठजनों और मुखिया से मिलकर वह

- Advertisement -
- Advertisement -

आरक्षण की स्थिति को देखते हुए अपनी दावेदारी जाहिर कर रहे हैं।

वरिष्ठों को रिझाने के लिए कार्यकर्ता उपहार भी लेकर पहुंच रहे हैं।

इस गिफ्ट की खास बात यह है कि इसे उन्होंने पार्टी के चिह्न और रंग में रंग दिया है।

डिब्बे में पार्टी के चुनाव चिन्ह और पार्टी के मुख्य नेताओं की फोटो को बनवाया है।

दरअसल सीटों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब राजनीतिक दल नगर निकाय चुनाव में

उतरने की तैयारियों में जुट गए हैं। किसे टिकट देना है, किसे नहीं देना है।

इसका मंथन लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालयों में चल रहा है।

चुनाव को लेकर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में सक्रियता बढ़ी है।

टिकट की दावेदारी को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू

हो गया है। कन्नौज से भी काफी संख्या में लोग पार्टी कार्यालयों के चक्कर काटने लग गए हैं।

कुछ लोग तो सीधे तो कुछ किसी न किसी मजबूत रसूख के साथ पार्टी के मुखिया तक पहुंच रहे हैं।

पार्टी के मुखिया को खुश करने के लिए वह खास तरह का उपहार भी लेकर जा रहे हैं।

कार्यकर्ता इत्र को एक खास पैकिंग में लेकर पहुंच रहे हैं। जिस डिब्बे में वह इत्र की शीशियों को

लेकर जा रहे हैं, उन डिब्बों को भी उन्होंने पार्टी के सिंबल में रंग दिया है।

साथ ही डिब्बे में पार्टी के मुख्य वरिष्ठजनों की तस्वीरों को भी उकेरा है।

इत्र पैकिंग के लिए डिब्बे बनाने वाले टिंबर गिफ्ट्स के मालिक बृजेंद्र कुशवाहा बताते हैं

कि आम दिनों में इसकी डिमांड कम ही रहती है। महीने में 100 तक रहती है।

मगर चुनावी सीजन में इसकी मांग बढ़ जाती है। इसकी संख्या 500 पार कर जाती है।

वर्तमान में इसकी काफी संख्या में डिमांड आई है। किसी ने सपा के साइकिल सिंबल वाले डिब्बे

बनवाए हैं तो किसी ने कमल के फूल, प्रधानमंत्री मोदी,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रों वाले डिब्बे बनाने का आर्डर दिया है।

कुछ ने राममंदिर के फोटो बनाने का आर्डर दिया है।

इन सभी को तैयार किया जा रहा है। बताया कि यह चित्र लेजर के जरिये बनाए जाते हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...