Murder:रिश्तेदारी से घर लौट रहे पति-पत्नी की बेहरमी से की हत्या,छानबीन में जुटी पुलिस 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Murder:रिश्तेदारी से घर लौट रहे पति-पत्नी की बेहरमी से की हत्या,छानबीन में जुटी पुलिस

Murder: अमरोहा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। पति का शव मचान पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव 30 फीट दूरी पर अर्धनग्न हालत में मिला।

मंगलवार सुबह पति-पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। रात 2 बजे प्लेटिना बाइक से लौट रहे थे।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसी दौरान उन्होंने पुलिस को कॉल किया था। पुलिस से कहा- 4 लोगों ने घेर लिया है। जान से मार देंगे।

यह भी पढ़ें :Murder: घर से शौच के लिए निकली छात्रा का बेहरमी से हत्या, सर व धङ दोनों मिले अलग-अलग 

इस सूचना पर पुलिस पहुंची। पत्नी-पत्नी की 2 घंटे तलाश की। मगर दोनों का पता नहीं चला।

सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव खेत में देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने 3 घंटे तक खोजबीन की, मगर दोनों को पता नहीं चला

मुनेश के नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। पुलिस ग्रामीणों के साथ जंगल में गई।

सुबह 5 बजे तक पुलिस दोनों को खोजती रही, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे। देखा तो मुनेश का शव खेत में मचान पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका था।

जल्दी आ जाइए, नहीं तो मार देंगे

पूरा मामला हसनपुर कोतवाली के अल्लीपुर मिलक गांव का है। यहां मुनेश (30) पत्नी प्रवेश (28) और बेटी दीपांशी (6) और एक बेटे के साथ रहता था।

मृतक के चचेरे भाई वीर सिंह ने बताया- भाई और भाभी मंगलवार को सैदनंगली थाना के कंडुवा फत्तेहपुर गांव में बहन के यहां गए थे।

देर रात मुनेश ने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। कहा- रिश्तेदारी से लौटते वक्त हम लोगों को गांव के पास जंगल में 4 लोगों ने घेर लिया है।

जल्दी से आ जाइए, नहीं तो ये लोग हम दोनों को जान से मार देंगे। सूचना मिलते ही पुलिस रात 3 बजे मुनेश के घर पहुंची।

जमीन से सटे थे मुनेश के पैर

मुनेश के पैर जमीन से सटे थे। चप्पल भी बराबर में रखी थी। उसकी पत्नी प्रवेश का अर्धनग्न शव मचान से 30 फीट की दूरी पर पड़ा था।

उसके बाल खेत में लगे कटीले तार में उलझे थे। महिला के गले पर चोट के निशान भी मिले। शव के आस-पास टूटी हुई चूड़ी, चप्पल और हसली पड़ी मिली।

देखने में ऐसा लग रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई, जबकि मुनेश की हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाया गया।

यह भी पढ़ें :Murder: पिता ने 7 महीने की वच्ची को सड़क पर पटक-पटक कर की निर्मम हत्या

डबल मर्डर की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौके पर पहुंचे।

कहा- पति-पत्नी की हत्या हुई है। एसपी के आदेश पर फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस छानबीन कर रही है।

CO दीप कुमार पंत ने बताया- पुलिस को मौके से चप्पल, रस्सी, महिला के कपड़े, मोबाइल फोन, जेवर और आधार कार्ड मिले।

बाइक घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर खड़ी मिली। घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...