Monsoon: UP में और तेज होगी मॉनसून की रफ्तार,अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Monsoon: UP में और तेज होगी मॉनसून की रफ्तार,अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon:उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ का कहर बढ़ता जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में डूबने से श्रावस्ती और सीतापुर में पांच लोगों की जान चली गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

जबकि पीलीभीत में वायुसेना की मदद लेकर पूरनपुर तहसील में फंसे सभी लोगों को एयरलिफ्ट आपरेशन के जरिये सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए राहत आयुक्त जी.एस.नवीन कुमार ने नेपाल सीमा पर एसडीएफ और पीएसी तैनात किये जाने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिनभर मायूस कर रात को बरसे बादल

गोरखपुर में मानसून की सक्रियता कम हुई है। महीने के पहले हफ्ते में बरस रहे बादलों ने राहत दी है। मंगलवार को दिन भर बारिश नहीं हुई।

हालांकि इस दरम्यान दिन व रात के तापमान में इजाफा जरूर हुआ।

शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। गहरे काले बादल आसमान में छा गए। झमाझम बारिश हुई।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा

जिले में मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। आसमान में बादल छंट गए। सूरज लाल हुआ।

दिन का पारा सामान्य से उपर चढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। शाम को सवा सात बजे के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ। गर्मी के साथ बढ़ी उमस से लोकल सिस्टम बना।

इस कारण देर शाम को झमाझम बारिश होने लगी। करीब 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम फुहारें गिरने लगीं।

आसमान में मौजूद रहेंगे बादल: मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी।

शुक्रवार तक रुक-रुक कर बारिश होगी। बुधवार और गुरुवार को मध्यम बारिश होगी।

बूढ़ी राप्ती के बाद सरयू भी लाल निशान के पार

पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से गोरखपुर-बस्ती मंडल में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

सरयू और बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि राप्ती, रोहिन, गोर्रा, कुआनो आदि नदियां भी उफान पर हैं।

दर्जनों गांव बाढ़ से घिरे हुए हैं। संपर्क मार्गों पर पानी भरने से आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

सिद्धार्थनगर जिले में राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी में उफान से कई मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है।

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर खतरे निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है।

देवरिया में सरयू नदी खतरे का निशान पार कर गई है। गोर्रा, राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...