Mobile charging पर लगाते ही बोर्ड में उतारा करंट, युवक की मौके पर ही हुई मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Mobile charging पर लगाते ही बोर्ड में उतारा करंट, युवक की मौके पर ही हुई मौत

Mobile charging: UP के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 11 हजार की लाइन का तार टूट केबिल पर गिरने से हुए डबल फेस के कारण बोर्ड में करंट उतर आया।

जब एक शख्स मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गया तो उसे जोरदार झटका लग गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं, उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव है श्रवण कुमार के मकान के पास से 11 हजार बोल्टेज की लाइन निकली है।

शनिवार सुबह छह बजे 11 हजार की लाइन का तार टूट गया और श्रवण की केबिल पर गिरा। जिस कारण उसके घर पर डबल फेस हो गया।

इसी दौरान श्रवण का 25 साल बेटा मोहित अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए पहुंचा। चार्जर बोर्ड में लगाते ही वह करंट की चपेट में आ गया।

मोहित वहीं पर गिरकर तड़पने लगा। उसकी चीख-पुकार की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पडे। किसी तरह बोर्ड के पास से बिजली की सप्लाई बंद की।

आनन-फानन में मोहित को प्रधान अखिलेश सिंह की कार से जिले के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मां के कंधों पर आई बच्ची की जिम्मेदारी

मोहित मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से उसकी पत्नी प्रीति, मां रामश्री रोते-रोते बेहाल हो गईं। परिजनों ने बताया कि उसकी एक बर्ष की बेटी है।

जिसकी जिम्मेदारी प्रीति के कंधों पर आ गई है। हादसे से मोहित के परिजन टूट गए। उसकी जिंदगी की आस में परिजन मोहित को लेकर गई अस्पतालों में गए,

लेकिन सभी ने मोहित को देख मना कर दिया। फिर भी परिजन नहीं माने। हाथ जोड़ डाक्टरों से मोहित को बचाने की गुहार की।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related