MLA दारा सिंह चौहान का विधायकी से इस्तीफा, जानिए क्यो.?
लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में भाजपा ने अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन से सपा को तगड़ा झटका लगा है। घोसी विधानसभा सीट से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह भाजपा में शामिल होकर मऊ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

दारा सिंह ने अपना इस्तीफा स्पीकर सतीश महाना को सौंप दिया है। सतीश महाना ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। दारा सिंह योगी की पिछली सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री थे। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे।
2009 में बसपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं दारा सिंह
बसपा में शामिल होकर दारा सिंह ने अपना राजनीतिक करिअर की शुरुआत की थी। 1996 और 2000 में दारा सिंह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। दारा सिंह ने 2009 में बसपा की टिकट पर घोसी सीट से चुनाव लड़ा था। 2015 में दारा सिंह ने बसपा को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दारा सिंह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल हो गए। थे।
