Massive fire: सोसायटी में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, धू-धू कर जली बिल्डिंग,सामने आया विडियो
Massive fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में भीषण आग की घटना सामने आई है।
आग की लपटें कई फ्लोर ऊपर तक उठ रही हैं। आग अहिंसा खंड-2 की अरिहंत हार्मनी सोसाइटी में लगी है।
आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
सामने आया खौफनाक वीडियो
NCR के इंदिरापुरम में एक कॉम्प्लेक्स में लगी आग pic.twitter.com/jDIcKXkUWU
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) May 18, 2024
गाजियाबाद की सोसायटी में आग की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग ने देखते ही देखते आसपास के कई मकानों को अपनी जद में ले लिया।
इस दौरान वहां रहने वालों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम गाड़ियां लेकर पहुंची है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के अहिंसा खंड की अरिहंत हार्मोनी सोसयटी में जेनरेटर में आग लगी थी।
इसके बाद आग तीन ड्रम में रखे डीजर तक पहुंच गई। इसके कुछ देर बाद ही वहां बड़ा धमाका हुआ और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
देखते ही देखते आग ने इलाके के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
गाजियाबाद की सोसायटी में आग लगने के कई वीडियो सामने आ रहे हैं।
इन वीडियोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग बहुत भीषण लगी है।
आग लगने की वजह से आसपास लोगों में भी चिंता साफ देखी जा सकती है।
सोसायटी में आग लगने के कारण इलाके में धुएं का गुबार भर गया है। हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है।
मई का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है।
शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म दर्ज किया गया था।
यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री पार पहुंच गया था। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के गाजियाबाद इलाके की एक सोसायटी में भीषण आग की घटना भी सामने आई है।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है आग की घटनाओं में भी वृद्धि देखी जा रही है। बीते दिनों उत्तराखंड के जंगलों में भी भीषण आग लगी थी।
यह आग कई दिनों तक जंगलों को दहकाती रही थी। आग बुझाने के लिए प्रशासन की तरफ से कई तरह के प्रयास किया गया था।
अब आग पर काबू पा लिया गया है। गाजियाबाद की सोसायटी में लगी आग पर भी दमकलकर्मियों ने काबू पा लिया है।
