Fire: लॉजिक्स मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, किसी तरह से लोगों ने भागकर जान बचाई
Fire: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसमें 250 लोग फंस गए।
पूरे मॉल में धुआं भर गया। अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से लोगों ने भागकर जान बचाई।
आग (Fire) की शुरुआत एडिडास शोरूम से हुई। इसके बाद तेजी से फैलने लगी।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मॉल में इतना धुआं भरा था कि निकालने के लिए शीशे तोड़ने पड़े।
फिलहाल, मौके पर टीम मौजूद है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
लोगों ने भागकर बचाई जान
शुक्रवार सुबह 11 बजे फर्स्ट फ्लोर पर बने एडिडास शोरूम में आग (Fire) लगी।
आग और धुआं भरते ही मॉल का फायर अलार्म बज गया। जैसे ही अलार्म बजा अफरा-तफरी मच गई।
थोड़ी ही देर में पूरे मॉल में धुआं भर गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें :Fire:रोडवेज बस में अचानक लगी आग,यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कूद कर बचाई जान
सभी एक्जिट गेट खोल दिए गए। लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।
मॉल के अंदर सर्च ऑपरेशन चला रही पुलिस
दमकल विभाग के अफसरों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग (Fire) शॉट सर्किट से लगी।
धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों ने गेट पर लगे शीशों को तोड़ दिया।
टीम मॉल के अंदर सर्च कर रही कि अंदर कोई और फंसा तो नहीं है। स्थानीय पुलिसकर्मी उनकी मदद कर रहे हैं।
धुएं को मशीनों से निकाला जा रहा DCP राम बदन सिंह ने कहा- किसी को चोट नहीं लगी है।
धुएं को मशीनों से निकाला जा रहा है। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया- आग की जांच टेक्निकल टीम कर रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं। मौके पर 12 गड़िया भेजी गई हैं।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं। इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें। क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
