Marriage:के 5 दिन पहले दुल्हन ने दिया ऐसा झटका, दंग रहा गया दूल्हा और परिवार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Marriage:के 5 दिन पहले दुल्हन ने दिया ऐसा झटका, दंग रहा गया दूल्हा और परिवार

Marriage: बुलंदशहर जिले में नगर क्षेत्र से एक युवती अपनी शादी से

पांच दिन पहले दूल्हा और परिवार को झटका दे दिया। दुल्हन ने

- Advertisement -
- Advertisement -

घर से नगदी-जेवरात लेकर चली गई। पीड़ित पक्ष ने पहासू के एक युवक पर

उसको बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती अपने घर से

करीब 1.50 लाख रुपए की नगदी, सोने-चांदी के लाखों रुपए के

जेवरात भी ले गई है। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पक्ष के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि

उसकी बहन की उम्र करीब 19 वर्ष है। आगामी 9 दिसंबर को उसकी शादी निर्धारित थी,

जिसके लिए परिजनों द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई थी। पीड़ित के अनुसार

बीते दिन सुबह उसकी बहन घर से कपड़े सिलवाने के लिए निकली थी

और काफी देर वापस नहीं आई। इस पर उसकी खोजबीन शुरू की गई।

यह भी पढ़ें :Marriage:खाने के बाद अपनी-अपनी दुल्हन संग कमरे में गए दो भाई,आंख खुली तो पकड़ लिया माथा

खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी बहन को पहासू के पल्ला की

झाल क्षेत्र निवासी वकील बहला-फुसलाकर ले गया है। युवती अपने घर से 1.50 लाख रुपये की नगदी,

सोने की चेन, अंगूठी, लौंग, चांदी की तगड़ी, पैंडल आदि सामान भी ले गई है।

पीड़ित ने अपनी बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है।

नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी सिटी ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को

लगाया गया है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...