mafia: CM योगी पर भरोसा, अतीक अहमद की मौत से कम कुछ मंजूर नहीं; उमेश पाल के परिवार की मांग
mafia: कुख्यात माफिया अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा
सुनाई गई है। अतीक अहमद को मिली इस सजा के बाद दिवंगत उमेश पाल की
मां और पत्नी ने मीडिया से बात की है। उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में ही हत्या कर दी
गई थी। इस हत्या का आरोप भी अतीक अहमद पर ही है।
इस मामले में अब तक दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिरा चुकी है।
इस बीच उमेश पाल की मां ने अदालत के फैसले के बाद मीडिया से
बात करते हुए कहा कि अतीक को फांसी की सजा होनी चाहिए।
उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा, ’18 साल पहले मेरे बेटे को किडनैप किया गया था।
वह योद्धा था। मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है। अतीक अहमद को मेरे बेटे की किडनैपिंग के
मामले में उम्रकैद की सजा हुई है, लेकिन मर्डर के केस में फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
मुझे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है।’
उन्होंने कहा कि फिलहाल हम इस फैसले से संतुष्ट हैं। उमेश पाल की पत्नी ने भी मीडिया से बात की।
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अतीक अहमद को मेरे पति की हत्या में मौत की सजा मिले।
हम न्याय चाहते हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि अतीक अहमद और उसके भाई जिंदा रहे तो फिर वे हमारे लिए
और सजा के लिए मुश्किल बने रहेंगे। अतीक अहमद की सजा पर वकीलों ने भी खुशी जताई
है। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट के बाहर खड़े वकीलों ने अतीक की सजा पर खुशी जताई,
लेकिन कहा कि इसे फांसी की सजा मिलती तो बेहतर होता।
कई विधायक तो मौके पर जूते लिए भी खड़े थे और उन्होंने कहा कि हम अतीक को जूतों की
माला पहनाना चाहते हैं। इस मामले में उमेश पाल के परिजनों और कई वकीलों ने
अतीक अहमद के भाई अरशद को बरी किए जाने पर निराशा भी जताई।
