Lok Sabha Elections: यूपी में भाजपा की फिर से लहर, सपा को कितनी सीटें, क्या कांग्रेस का खुलेगा खाता

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lok Sabha Elections: यूपी में भाजपा की फिर से लहर, सपा को कितनी सीटें, क्या कांग्रेस का खुलेगा खाता

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। pardhan mantri narender modi ने खुद सदन में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है।

उन्होंने अकेले बीजेपी के 370 से अधिक सीटें आने का दावा किया है। PM Modi के दावों और बीजेपी के टारगेट के लिए उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी के लिए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रद्रेश में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना जरूरी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Lok Sabha Elections: अखिलेश और विपक्षी दलों के PDA में क्या है अंतर, आखिर यही नाम क्यों?

आपको बता दें कि 2019 में भगवा पार्टी को UP में 62 सीटों पर जीत मिली थी। 2014 की तुलना में 9 सीटें कम थीं।

आज तक और सी वोटर के ताजा survey के नतीजों पर गौर करें तो यूपी में बीजेपी अपना एक लक्ष्य पाने में सफल होती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भगवा पार्टी को 52.1 प्रतिशत मत मिल सकता है।

2019 में बीजेपी को 49.98 मत मिले थे, जिसकी तुलना में यह अधिक है। वहीं SP को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 30.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है

कांग्रेस को सिर्फ 5.5 प्रतिशत मत से संतोष करना पड़ सकता है। बीएसपी के खाते में 8.4 प्रतिशत वोट जाता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी दस साल बाद 2014 वाला अपना प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है। राज्य की कुल 80 सीटों में 70 सीटें जीतती दिख रही है। survey में शामिल लोगों के मत के नतीजों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) को यहां सात और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

वहीं, केंद्र सरकार में शामिल अपना दल की अनुप्रिया पटेल की पार्टी के दो उम्मीदवार Elections जीतते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव, 8 नए चेहरे; 4 का कद भी बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट

मायावती को भारी नुकसान

2019 के लोकसभा चुनाव में मायावती की बीएसपी, अखिलेश यादव की सपा और जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोकदल का महागठबंधन हुआ था। उस चुनाव में बीएसपी को 10 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफलता मिली थी।

ताजा सर्वे अगर नतीजे में बदलते हैं तो मायावती के लिए यह बड़ा झटका होगा। उनकी पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...