Liquor: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी राहत,अब 14 घंटे तक खुली रह सकती हैं दुकानें

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Liquor: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी राहत,अब 14 घंटे तक खुली रह सकती हैं दुकानें

Liquor: UP में शराब के शौकीनों को बड़ी राहत देने की तैयारी है।

आकारी विभाग शराब की दुकानों के खुलने का समय फिर बदलने जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

नए वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों को 12 के बजाए 14 घंटे यानी सुबह नौ से

रात 11 बजे तक खोलने की तैयारी है। प्रदेश की नई आबकारी नीति लगभग बनकर तैयार हो चुकी है।

उम्मीद है कि इसी महीने के आखिरी हफ्ते में इसे सभी जिलों को भेजा जाएगा।

2024 चुनावी साल होने के कारण इस बार फिर नवीनीकरण की व्यवस्था होने की बात कही जा रही है।

अगले वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी नीति जल्द ही जारी की जाएगी।

इस बार आबकारी नीति की बैठकों में सबसे ज्यादा चर्चा समय को लेकर हुई।

पांच साल पहले शराब की दुकानें सुबह नौ से रात 11 बजे तक खुलती थीं।

बाद में दुकानों के समय में बदलाव कर सुबह 11 से रात 10 बजे तक कर दिया गया।

इसके बाद एक बार फिर अनुज्ञापियों की मांग पर इसे सुबह 10 से रात 10 बजे तक

खोलने का नियम बनाया गया। पांच सालों से यह व्यवस्था चली आ रही है।

यह भी पढ़ें :liqueur: थोड़ी-थोड़ी पिया करो.. ज्यादा शराब भी अचानक मौत की वजह, क्या कहती है ICMR रिपोर्ट

इस बार अबकारी नीति तैयार करने के लिए जो बैठकें हुईं उसमें

एक बार फिर सुबह नौ से रात 11 बजे तक दुकान खोलने की मांग रखी गई है।

इसमें गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर और प्रयागराज जैसे जिलों से इसका सुझाव दिया गया है।

इसके साथ ही वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव है। माना जा रहा है

कि फरवरी और मार्च में अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में एक अप्रैल से लागू होने वाली

नई आबकारी नीति के लिए एक बार फिर दुकानों का नवीनीकरण किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...