Lightning: अचानक गड़गड़ाई आकाशीय बिजली,पेड़ के नीचे लगा था दरबार,4 झुलसे,5 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Lightning: UP के बुंदेलखंड में प्राकृतिक आपदा देखने को मिली है।

गुरुवार को आकाशीय बिजली (Lightning) ने यहां जमकर कहर बरपाया।

हमीरपुर में जहां दो चचेरे भाइयों और किसान की चपेट में आने से मौत हो गई,

- Advertisement -
- Advertisement -

वहीं महोबा में दो चरवाहों ने दम तोड़ दिया। राठ के बहगांव के घटोई बाबा स्थान पर गुरुवार को दरबार लगा था।

यहां 20 लोग बैठे थे। दोपहर में अचानक तेज बारिश पर सभी लोग पेड़ के नीचे बैठ गए।

Read also:Lightning: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से सात मजदूर झुलसे,हालत गंभीर 

बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी और चपेट में आकर

16 वर्षीय शिवम व उसके 17 वर्षीय चचेरे भाई शिवप्रसाद की मौके पर मौत ही गई।

नेहा, चार वर्षीय अनिकेश और राहुल झुलस गए, जिन्हें अस्पताल लाया गया।

वहीं, करियारी गांव के उदयभान उर्फ बब्बू की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। वह मवेशियों को लेकर खेत गए थे।

बीज की बुवाई के दौरान बिजली गिरने से झुलस गए और सरीला सीएचसी ले जाते समय रास्ते में सांसें थम गईं।

दूसरी ओर चरखारी में बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी बेहोश हो गया।

गुढ़ा गांव के 58 वर्षीय हरीकिशन कुशवाहा, 60 वर्षीय सुखलाल अहिरवार और संतराम दोपहर को बकरियां चराने गए थे।

अचानक बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तेज गर्जना के बाद

आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी तो तीनों चपेट में आ गए।हरीकिशन व सुखलाल की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि बेहोश हुए संतराम को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उरई में मस्जिद की मीनार क्षतिग्रस्त

उरई के सदनपुरी में बड़ी मस्जिद की मीनार पर गुरुवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई

जिससे मीनार का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं, मस्जिद के आसपास के घरों में करंट भी दौड़ गया

जिससे पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति रही, लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related